uncategory

भारत में कोरोना महामारी (कोविड ) के सक्रिय मामले 1.5 लाख से नीचे, आज कुल मामले 1.47 लाख पर पहुंचे

 

भारत में टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक हुई

कोविड से रोज होने वाली मौतों की संख्या 100 से नीचे,  21 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड से कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई

 

23फरवरी 2021 नई दिल्ली से पसूकाभास

देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। आज इनकी संख्‍या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।

भारत की दैनिक पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।

 

21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।

 

22 फरवरी, 2021 (टीकाकरण अभियान का 38 वां दिन) आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,44,877 सत्रों के माध्यम से 1,17,45,552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 64,51,251 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 12,58,177 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 40,36,124 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

 

 

 

क्र. सं.

 

राज्य /केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 5,442 1,870 7,312
2 आंध्र प्रदेश 4,27,444 1,02,376 5,29,820
3 अरुणाचल प्रदेश 21,318 5,332 26,650
4 असम 1,65,110 13,992 1,79,102
5 बिहार 5,26,159 56,791 5,82,950
6 चंडीगढ़ 14,198 1,089 15,287
7 छत्तीसगढ़ 3,50,716 28,186 3,78,902
8 दादर और नगर हवेली 5,019 252 5,271
9 दमन और दीव 1,767 254 2,021
10 दिल्ली 3,15,841 22,788 3,38,629
11 गोवा 15,542 1,269 16,811
12 गुजरात 8,24,119 73,547 8,97,666
13 हरियाणा 2,13,802 41,811 2,55,613
14 हिमाचल प्रदेश 96,278 12,412 1,08,690
15 जम्मू और कश्मीर 2,10,544 9,315 2,19,859
16 झारखंड 2,61,339 13,394 2,74,733
17 कर्नाटक 5,53,888 1,40,076 6,93,964
18 केरल 4,05,697 56,232 4,61,929
19 लद्दाख 6,610 610 7,220
20 लक्षद्वीप 2,333 591 2,924
21 मध्य प्रदेश 6,43,277 32,124 6,75,401
22 महाराष्ट्र 9,16,977 68,978 9,85,955
23 मणिपुर 41,799 1,798 43,597
24 मेघालय 25,998 960 26,958
25 मिजोरम 15,749 3,052 18,801
26 नगालैंड 23,391 4,418 27,809
27 ओडिशा 4,43,401 1,22,741 5,66,142
28 पुडुचेरी 9,356 981 10,337
29 पंजाब 1,27,528 20,538 1,48,066
30 राजस्थान 7,82,710 62,183 8,44,893
31 सिक्किम 13,384 775 14,159
32 तमिलनाडु 3,49,527 36,073 3,85,600
33 तेलंगाना 2,81,365 1,05,936 3,87,301
34 त्रिपुरा 84,254 15,066 99,320
35 उत्तर प्रदेश 11,40,754 86,021 12,26,775
36 उत्तराखंड 1,33,636 9,682 1,43,318
37 पश्चिम बंगाल 6,73,939 69,651 7,43,590
38 अन्य 3,57,164 35,013 3,92,177
कुल 1,04,87,375 12,58,177 1,17,45,552

 

टीकाकरण अभियान के 38वें दिन (22 फरवरी, 2021) को 6,28,696 वैक्सीन खुराक दी गई। जिनमें से, 3,38,373 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) लाभार्थियों के लिए टीके की पहली खुराक 12,560 सत्रों में दी गई और 2,90,323 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।

कुल 1,17,45,552 वैक्सीन खुराक में से 1,04,87,375 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है और कुल 12,58,177 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली है।

7 राज्यों में कुल वैक्सीन खुराक का 51.66 प्रतिशत केंद्रित है। अकेले उत्तर प्रदेश में यह 10.4 प्रतिशत (12,26,775 खुराक) है।

 

 

अन्य राज्यों में टीके की दूसरी खुराक 61.15 प्रतिशत है। अकेले कर्नाटक में यह 11.13 प्रतिशत (1,40,076 खुराक) है।

 

 

भारत की ठीक होने वालों की कुल संख्या आज 1.07 करोड (1,07,12,665) हो गई है। रिकवरी दर आज 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 10,565,359 है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं।

महाराष्ट्र में 5,035 नए मामले एक दिन में ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केरल में 5,037 और इसके बाद तमिलनाडु में 461 लोग ठीक हुए।

 

 

6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं।

 

 

छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।

 

 

About the author

pyarauttarakhand5