uncategory

जोशीमठ त्रासदी पर प्रधानमंत्री मोदी से पीड़ितों को उजाडो  नहीं बसाओ  हेतु तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग

 

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आज आयोजित हुई जोशीमठ त्रासदी पर विशेषज्ञों भू वैज्ञानिकों व प्रबुद्ध जनों की महत्वपूर्ण संगोष्ठी

नई दिल्ली से प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

आज 11 जनवरी 2023 को भारत की संसद के समीप देश की सबसे बडे प्रेस क्लब प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में देश को झकझोर ने वाली जोशीमठ त्रासदी पर एक जीवंत संगोष्ठी की गई। इसमें देश की प्रधानमंत्री से पुरजोर को गुहार लगाई गई कि उत्तराखंड में संचालित विनाशकारी परियोजनाओं आदि पर तत्काल रोक लगाई जाय, जोशीमठ त्रासदी के पीड़ितों को उजाड़ने से पहले बसाया जाय। उनको जीवकोपार्जन हेतु समुचित मुआवजा प्रदान किया जाय। उत्तराखंड में जरूरी परियोजनाओं पर मानकों का अक्षर से पालन कराया जाय। उत्तराखंड में संचालित सभी परियोजनाओं के लाभ का अन्य राज्यों को बंदरबांट करने के बजाय उत्तराखंड के हक हकुकों की रक्षा की जाय।
आज 11 जनवरी 2023 को सायंकाल प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रांगण सभागार में जोशीमठ त्रासदी चुनौती व समाधान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री कृष्ण विश्वकल्याण भारती के द्वारा किया गया। संगोष्ठी का संचालन पत्रकार देव सिंह रावत ने किया। इस आयोजन की भूमिका पर भू वैज्ञानिक बलवीर धर्मवान ने प्रकाश डाला । इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता केंद्रीय सड़क अनुसंधान परिषद के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर किशोर रम्मानी, एनएचपीसी के प्रबंधक दिनेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राष्ट्रीय चिंतक लेखक जगदीश मंमगाई, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरिपाल रावत, पूर्व दर्जा धारी मंत्री धीरेंद्र प्रताप, व वरिष्ठ पत्रकार सुषमा ध्यानी जुगरान, आदि ने इस त्रासदी पर अपने विचार प्रकट किये। भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी केएस जंगपानी, प्रोफेसर हरेंद्र असवाल, देश के वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण ,विनोद अग्निहोत्री, खुशहाल जीना, सुरेश नौटियाल, आचार्य विष्णु गुप्त, सुनील नेगी, हरीश लखेरा, श्री पपने, अमरचंद, सत्येंद्र रावत, कोठारी, पत्रकार रावत, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश पर्वतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजमोहन उपरेती एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रोशनी चमोली, कांग्रेस पर्वतीय सेल दिल्ली के अध्यक्ष गोपाल रावत, भाजपा नेता गिरीश बलूनी, सेवानिवृत्त अधिकारी उमाकांत बलूनी, पत्रकार योगेश भट्ट, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेंद्र सजवान, राष्ट्रीय लोक दल दिल्ली के महामंत्री मनमोहन शाह, उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष प्रताप शाही, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र रतूड़ी, अनिल पंत, मोहन जोशी, कांग्रेसी नेत्री बीना बहुगुणा बछेती, प्रेमा धोनी राधा आर्य, पूर्व दर्जा धारी मंत्री गणेश चंद्र, गाजियाबाद से भाजपा नेता इंजीनियर बलवीर गुसाईं, डॉ आर्य, भाजपा नेता गोपाल उपरेती, निगम, संजय चौहान, पृथ्वी रावत, अमर सिंह भंडारी, जीआर नौटियाल आदि सम्मलित हुये।

 

About the author

pyarauttarakhand5