uncategory

महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनाव की बजी रणभेरी, 21 अक्टूबर को मतदान और 24अक्टूबर को होगी मतगणना

27 सितम्बर को अधिसूचना होगी जारी, नामांकन की अंतिम तिथि-4
हरियाणा की 90 सदस्यी विधानसभा के लिए
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए
नई दिल्ली(प्याउ)। भारत के चुनाव आयोग ने 21 सितम्बर 2019 की दोहपर 12 बजे को महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी। 27 सितम्बर को जारी होगी  अधिसूचना। नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर होगी।  21 अक्टूबर को मतदान  और 24 अक्टूबर को होगी मतगणना।  भारत के निर्वाचन आयोग में इसका ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोडा ने की। हरिणाणा में 1.3 लाख व महाराष्ट्र में 1.8 लाख मतदान मशीनों का प्रयोग किया जायेगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 8.94 करोड़ मतदाता व हरियाणा में 1.28 करोड़ मतदाता भाग लेगे। हरियााणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवम्बर व महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवम्बर को समाप्त होगा। चुनाव आयोेग ने इन चुनाव में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील भी की।
महाराष्ट्र व हरियाणा दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार सत्तासीन है। महाराष्ट्र में जहां भाजपा व शिवसेना की गठबंधन की सरकार है। वहीं सन 2014 के चुनाव में हरियाणा में भाजपा 47, कांग्रेस 15 व चोटाला की पार्टी 19 व अन्य 9 सीटे मिली। सन 2014 के चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा को 122, शिवसेना को 63 शिवसेना, कांग्रेस42, राकांपा 41 व  अन्य 20 सीटों पर विजय रहे थे।
दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन फिर से सत्तासीन होने के लिए कमर कसे हुए है। वहीं चुनाव आयोग के नियम के अनुसार प्रत्येक प्रत्याशी को अपना अपराधिक विवरण देना जरूरी है। कांग्रेस हरियाणा व महाराष्ट्र में गुटबाजी के कारण कमजोर हो रखी है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस व राकपा का गठजोड़ हो चूका है परन्तु वह भाजपा की तिकडमों के आगे 19 ही नजर आ रही है। दूसरी तरफ भाजपा व शिवसेना दोनों को फिर से सत्ता में वापसी की इतनी प्रबल आश है कि दोनों मुख्यमंत्री के पद के लिए अभी से अपना दावा कर रहे है। दोनों दल बराबर सीटों की भी दावेदारी कर रहे है। यही नहीं भाजपा ने कांग्रेस व राकपा के अलावा अन्य दलों के असरदार नेताओं को भी भाजपा में सम्मलित किया है।

About the author

pyarauttarakhand5