uncategory

मोदी व शाह के मार्गदर्शन में जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शिखर पर पहुंचेगी-मनोज तिवारी

 
  नई दिल्ली(प्याउ)।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 18 जून को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर उन्हें दिल्ली भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में शिखर पर पहुंचेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अभिनंदन करने के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी ने नये आयामों को प्राप्त किया। अन्त्योदय का आदर्श और सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के रूप में आज देश के जन-जन में जागृत हुआ है। अन्त्योदय के सुर्योदय ने देश के करोड़ों लोगों के अंधकारमयी जीवन में प्रकाश करने का काम किया है। भाजपा शासित राज्यों में विकास की अविरल धारा बह रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलने के साथ-साथ पार्टी नये शिखर पर पहुंचेगी। श्री नड्डा का सरल व मिलनसार व्यक्तित्व और संगठनात्मक कार्यक्षमता का मार्गदर्शन भाजपा के करोड़ांे कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा जिससे संगठन और प्रभावशाली बनेगा।
श्री तिवारी ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना आशीर्वाद व समर्थन देकर पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाई है। 2014 में देश की आशा बनकर सत्ता में आये मोदी जी 2019 में करोड़ों देशवासियों का विश्वास बन गये। देश के विश्वास को विकास में बदलने के साथ-साथ विश्व गुरू बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। हम सभी के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य करोड़ों देशवासियों के विश्वास को बरकरार रखना है और इस उद्देश्य की पूर्ति में श्री नड्डा का अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सहायक सिद्ध होगा।

About the author

pyarauttarakhand5