uncategory

उत्तराखण्ड में तीन धारा के समीप एक टाटा जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 मरे 8 घायल

घायलों व मृतकों की सूचि

देवप्रयाग (प्याउ)। उत्तराखण्ड में तीन धारा के समीप एक टाटा जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 मरे 8 घायल। 12 सवारियों को लेकर यह जीप रूद्रप्रयाग से रिशिकेष आ रही थी। घायलों का इलाज देवप्रयाग अस्पताल में किया जा रहा है। लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल द्वारा भेजी गयी जानकारी के अनुसार
टिहरी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दुर्घटना के बारे में दी गयी जानकारी के अनुसार 6 दिसम्बर को थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवप्रयाग क्षेत्र के अन्तर्गत एक बाहन टाटा सूमों संख्या यू के 07 टीए-7206 जो रूद्रप्रयाग से रिषिकेश की ओर जा रही थी, स्थान तीनधारा से 1 किमी आगे रिषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर सडक के करीब 120 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
इस सूचना पर थाना देवप्रयाग एवं आपदा पुलिस चैकी बछेलीखाल का पुलिस बल राहत एवं बचाव सामग्री सहित घटना स्थल पर  पंहुचे, दौराने राहत एवं बचाव कार्य के ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन पर कुल 12 व्यक्ति सवार थे। जिनमें 4 व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी एवं अन्य 8 व्यक्ति घायल हो गए है। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु पुलिस द्वारा 108 एवं प्राइवेट वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य देवप्रयाग ले जाया गया। मृतकों के पंचायतनामा सम्बंधी कार्यवाही की जा रही है।
मृतकों म े(1)ं 44 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह  ग्राम-रतूडा रूद्रप्रयाग जनपद, (2)-35 वर्षीय श्रीमती किरण पत्नी बबलू ग्राम  कगवाली-रूद्रप्रयाग जनपद। (3)5 वर्षीय शगुन पुत्र बबलू , कगवाली-रूद्रप्रयाग। (4)-65 वर्षीय वीर सिंह पुत्र नामालूम, रतूडा -रूद्रप्रयाग ।
वही घायलों में  29 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र ग्राम पीडा रूद्रप्रयाग, 29 वर्षीय अरविन्द सिंह बिष्ट पुत्र शेरसिंह बिष्ट ग्राम-पाबों-रूद्रप्रयाग, 24 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र सैन सिंह बिष्ट, 26वर्षीय नीरज सिंह पुत्र प्रकाश सिंह बुटोला, ग्राम थपलगांव-रूद्रप्रयाग, 27 वर्षीय पीयूष कुमार पुत्र नरेश मारिया निवास नियर संजय गांधी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला हिमाचल प्रदेश, 9 वर्षीय सूजल पुत्र बिरजू निवासी भगवानपुर चंदनपुर हरिद्वार, 32 वर्षीय सुमन पत्नी बिरजू ए चंदनपुर हरिद्वार व 24 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह  निवासी ग्राम दश्ज्यूला काण्डाई जनपद रूद्र प्रयाग उत्तराखण्ड।

About the author

pyarauttarakhand5