देश

छठे चरण की 59 सीटों पर हुआ 63.95 प्रतिशत मतदान

बंगाल व बिहार को छोड़ कर सभी राज्यों में मतदान प्रायः शातिपूर्ण सम्पन्न हुआ

 
बंगाल-80.52, हरियाणा-69.52, मप्र- 64.94,झारखण्ड-64.5, दिल्ली-60.5, बिहार-59.29  व  उप्र-54.74प्रतिशत हुआ मतदान

 

 

नई दिल्ली(प्याउ)। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत छठे चरण मेें 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज 12 मई को हुआ 63.95मतदान। बंगाल व बिहार को छोड़ कर सभी राज्यों में मतदान प्रायः शातिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
छठे चरण के चुनाव में करीब 10.17 करोड़ मतदाता 979 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन 59 लोकसभाई सीटों में उप्र के 14, हरियाणा के सभी 10, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश की आठ-आठ सीटों, दिल्ली के सभी 7 व झारखंड की 4 लोकसभाई सीटों पर ही मतदान होगा। इन 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव प्रचार थम गया था। छटे चरण के मतदान के बाद 543 में से 483 सीटों पर मतदान हो गया है।

दिल्ली में 8 प्रतिशत से अधिक मतदान मशीनों में खराबी होने से तपती धूप में मतदान करने आये लोगों को परेशानी का सामना करना पडा।इसके अलावा अनैक क्षेत्रों में मतदाता सूची में लोगों के नाम गायब होने से भी लोग परेशान दिखे। आप पार्टी ने जहां दक्षिण दिल्ली
संसदीय क्षेत्र में  भाजपा पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। गर्मी के मौसम में दिल्ली के लोगों ने रविवार के दिन मतदान के प्रति उत्साह निराशाजनक रहा। पूर्वी दिल्ली में 60.92 प्रतिशत, उतर पूर्वी दिल्ली -63.41प्रतिशत,उतर पश्चिमी दिल्ली-58.97, पश्चिम दिल्ली -60.64, दक्षिण दिल्ली-58.59,नई दिल्ली-56.90 व चांदनी चैक-62.67प्रतिशत मतदान हुआ।
इसमें 4पूर्व मुख्यमंत्रियों (दिग्विजय, शीला, हुड्डा व अखिलेश)सहित 979 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।सुबह ही बंगाल मे चुनावी हिंसा, झारग्राम में भाजपा मतदान कार्यकर्ताकी हत्या,1तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या।  2तृणमूल कार्यकर्ताओं को गोली लगने से चिकित्सालय में भर्ती। बंगाल में घाटल से भाजपा की प्रत्याशी भारती घोष के काफिले में बम व पथराव से हमला किया गया। बंगाल में हुई हिंसा में भाजपा व तृणमूल कार्यकत्ता की निर्मम हत्या किये जाने की खबर आयी।  वहीं बिहार में सुरक्षाकर्मी की रायफल्स से अचानक गोली चल जाने से एक मतदान कर्मी की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं पश्चिमी चम्पारण में भाजपा के प्रत्याशी संजय जायसवाल नरकटियागंज में आक्रोशित भीड़ से बाल बाल बच्चे। भाजपा ने बंगाल के कई संसदीय क्षेत्र में पुन्नः मतदान करने की पुरजोर मांग की।
सुबह सुबह मतदान करने वालों में विराट कोहली,ज्योतिरादित्या सिंधिया,गौतम गम्भीर प्रमुख हैं । वहीं छटे चरण में दिल्ली में  मतदान करने वालों में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, सप्रंग प्रमुख सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आदि प्रमुख है।

About the author

pyarauttarakhand5