दुनिया देश

गांधी, नेहरू व इंदिरा के बाद आज भारत में गूंज रहा है मजबूरी का नाम नरेन्द्र मोदी

देश व समर्थकों को निराश करने के बाबजूद 2019 में फिर सत्तासीन होंगी मोदी सरकार

कांग्रेस व केजरीवाल ने देश में मजबूत किया मोदी

सांसद के प्रत्याशी को नहीं मोदी को दे रहे है लोग अपना मत,

 

देश में युवाओं व महिलाओं में चढ़ा हुआ है मोदी का जादू,

प्यारा उतराखण्ड डाट काम

भगवान राम व कृष्ण के इस देश में विगत 100 साल से एक कहावत लोगों की जुबान में प्रायः सुनाई देती रही कि मजबूरी का नाम महात्मा गांधी। परन्तु जैसे हमारे देश के लोगों ने अंग्रेजांें के बाद इस देश की सत्ता संभाली तो एक दशक तक यह देश प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू मय हो गया। उन दिनों यहां पर नेहरू का कोई विकल्प जनादेश से आया। नेहरू की अंतिम सांस तक यह देश नेहरूमय रहा। उसके बाद इंदिरा गांधी ने दो दशक तक भारत के जनमानस पर एकछ़त्र राज किया। देश इंदिरामय हो गया। यानी जिस देश में कभी मजबूरी का नाम गांधी व नेहरू कहा जाता था उसके बाद लोग इंदिरा के जीवनकाल में मंजबूरी का नाम इंदिरा गांधी कहा जाने लगा। उसके बाद समय  ने करबट ली, देश में मुरारजी, चरणसिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, गुजराल, देवेगोडा, अटल बिहारी वाजपेयी व मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन कर इतिहास में दर्ज हो गये पर देश के लोगों के जेहन में इंदिरा गांधी जीवंत रही। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी देश की सत्ता में आसीन हुए। उनके देश की सत्ता पर आसीन होने की हुंकार भरने के बाद से प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले कार्यकाल मेंही पूरा देश मोदीमय हो गया।इनके सामने नेहरू व इंदिरा की तरह ही विपक्ष बौना नजर आने लगा।
भले ही 17वीं लोकसभा गठन के लिए हो रहे  7 चरणों में से आज 12 मई को छटे चरण के मतदान हो रहा है।े लोगों के दिलों दिमाग में यकीन हो गया है कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार यानी आयेगा तो मोदी ही। भले ही देश के खबरिया चैनल व राजनीति के धुरंधर मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत जुटाने पर भी किन्तु परंतु लगा रहे हैं। पर देशकी राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले प्यारा उतराखण्ड के सम्पादक देवसिंह रावत को मोदी व शाह के इन दावों में सत्यता नजर आ रही है कि उनको 2014 से अधिक सीटें 2019 के चुनाव में अर्जित होगी। श्री रावत का साफ मानना है कि भले ही  प्रधानमंत्री मोदी अपने इस पांच साल का कार्यकाल में अपने चुनावी वादों व भाजपा के दशकों से स्वयं घोषित लक्ष्यों पर कहीं दूर दूर तक खरे नहीं उतरे है । परन्तु मोदी ने बहुत ही कुशलता से पुलवामा प्रकरण के बाद बालाकोट  पर हमला करके इस चुनाव को पूरे तरह से देश की सुरक्षा से जोड दिया। मोदी की इस चक्रव्यूह में विपक्ष पूरी तरह से समझने में विफल रहे और उनकी मंशा पर किन्तु परंतु लगा कर खुद ही फंस कर देश की जनता की नजरों में खलनायक व मोदी देश के नायक बन कर मतदाताओं के समक्ष उभर के सामने आये।
जहां तक बात है कार्यों व अपने चुनावी वादों की तुला पर मोदी पूरी तरह असफल रहे। देश की जनता व उनके समर्थकों को आशा थी कि वे अपने पूर्ण बहुमत की सरकार से 2014 के समय अपने चुनावी वादों सहित भाजपा के मुद्दों को साकार करेंगे। पूर्ण बहुमत की सरकार बनी भी, परन्तु मोदी चुनावी वादों को पूरा करने व भाजपा के दशकों तक के संकल्पों को पूरा करने के बजाय नोटबंदी, जीएसटी, मन की बातें व गांधी के नाम की जाप करते हुए सफाई अभियान में यह कार्यकाल समाप्त हो गया। देश के युवाओं को न रोजगार मिला व नहीं भाजपा के संकल्पों को ही साकार होने की कहीं दूर तक आशा की किरण नहीं दिखाई दी। संघ समर्पित व देशभक्त हैरान है कि अपने पांच साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी न तो गो हत्या व गो मांस निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगा पाये, देश को अंग्रेजी व इंडिया की गुलामी से मुक्त नहीं कर पाये, विदेशी आक्रांता द्वारा देश की अस्मिता को रौंदने के लिए  अयोध्या, काशी व मथुरा में लगाये गये कलंक को मुक्त करने काम नहीं कर पाये। देश स्तब्ध है कि सौगंध राम की खाते है मंदिर वहीं बनायेेगे के नारे लगाने वाले व गौ हत्या पर घडियाली आंसू बहाने वाले नेता जब देश की सत्ता में आसीन हुए तो मंदिर बनाने व गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने के बजाय भगवान राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन करने तक नहीं गये। नहीं देश की आम जनता को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा व न्याय को वंचित करने वाले माफियाओ से मुक्त करा पाये।
देश को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शिंकजे से मुक्त कर स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा नहीं दे पाये, देश में भारत विरोधी मैकाले शिक्षा व्यवस्था से मुक्त कर भारतीय संस्कृति को समावेश करने वाली शिक्षा व्यवस्था व शासन तंत्र को स्थापित करना, देश की लोकशाही व अखण्डता पर ग्रहण लगाने वाली धारा 370, पाक आतंक व नक्सलवाद से मुक्ति पाने, समान नागरिक संहिता लागू करना,  परन्तु अपनी चतुर चुनावी रणनीति से मोदी ने 2019 का चुनाव मनोवेज्ञानिक रूप से चुनाव घोषणा कोने से पहले ही जीत लिया।

अपने अभूतपूर्व प्रचार, भाषण प्रवीणता व विपक्ष के कृत्यों को बेनकाब करके विपक्ष को देश की जनता की नजरों में जातिवादी, भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, देश की सुरक्षा की उपेक्षा करने वाला गठजोड प्रचारित किया। वहीं मोदी खुद को देश को विकास, देश की सुरक्षा, अमन चैन स्थापित करने के साथ विश्व में भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाला एकमात्र समर्पित नेता साबित किया। इससे देश की आम जनता के सामने एकमात्र सशक्त विकल्प नेहरू व इंदिरा की तरह बन कर उभरे हैं।

देशवासियों को ऐसा लग रहा है कि मोदी ही भारत को विश्व की महाशक्ति बना सकता। लोग कह रहे है मोदी है तो मुमकिन है। इस प्रकार मोदी आज अपने दल पर भी भारी पड़ गया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कमल बटन पर दिया आपका एक एक मत, सीधे मोदी को मिलेगा। यानी सांसद व दल गौण हो गया।
संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनादेश मांगते समय कई जगह लोगों ने कहा कि हम प्रत्याशी का नाम सुनना भी पसंद  नहीं करते हम तो केवल मोदी पर विश्वास करके भाजपा को मत दे रहे है। लोगों का ऐसा विश्वास हवाई नहीं अपितु खुद प्रधानमंत्री मोदी भी अपने  चुनावी सभाओं से जनता से ऐसा ही आवाहन खुले आम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका एक मत सीधे मुझे मिलेगा। उनके इस प्रकार के बयानों का जनता में भारी असर हुआ। इसलिए जनता ने कांग्रेस की मजबूत प्रत्याशियों के तमाम तर्को को नजरांदाज करके फिर एक बार मोदी सरकार के नाम पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जम कर मतदान किया।
मोदी के पक्ष मेें मतदान का एक महत्वपूर्ण कारण ‘पाकिस्तानी आतंकी अड्डों पर भारतीय सेना द्वारा सीधा हमला व मोदी का यह बयान भी रहा कि हम दुश्मन के घर में घुस पर हमला करते है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का इस पर बिलकुल ढुलमुल रवैया है। कांग्रेस जहां अपने कश्मीर मामले पर खुद कटघरे में घिरी नजर आ रही है। सपा, बसपा, तृणमूल,वामपंथी व राजद आदि केवल अपनी अंध पदलोलुपता के चलते देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कहीं जनता के विश्वास पर खरे उतरते नजर नहीं  आ रहे है।  इसलिए आतंक से तंस्त्र उतराखण्ड की देशभक्त जनता ने विरोधियों के तमाम तर्को व भाजपा के कमजोर प्रत्याशियों को नजरांदाज करके केवल मोदी पर विश्वास करके भाजपा को मतदान कर रहे हैं।
दूसरा सबसे बडा कारण चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के नाम पर  जो 2 हजार रूपये की पहली किस्त लोगों के खाते में आये उससे भी लोगों का विश्वास मोदी पर बढ़ा। इसके साथ  भाजपा के अलावा कांग्रेस सहित विरोधी दलों के पास संगठन की नितांत कमजोरी भी उजागर हुई। कांग्रेस की गरीबों को सबल बनाने की 72000 का वादा भी जनता के गले इस लिए नहीं उतर रहा है कि कांग्रेस दशकों से गरीबी हटाओ के नारों को भूना चुकी है, जिसका धरातल पर कहीं असर नहीं पडा।
चुनावी दंगल केवल नारों के भरोसे नहीं लडा जा सकता इसके लिए मजबूत संगठन, संसाधन के साथ जनभावनाओं को अपने पक्ष में करने वाला माहौल बहुत जरूरी है, इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी भाजपा तमाम आशाओं व अपेक्षाओं पर खरी न उतरने के बाबजूद अन्य विपक्षी दलों की तुलना में 21 ही साबित हुई। भाजपा पूरी तरह से जनता का विश्वास जीतने में सफल रही। लोगों को ऐसा विश्वास है कि भले ही मोदी अपने पहले कार्यकाल में किसी रणनीति या मजबूरी के चलते अपने चुनावी वादों व भाजपा के दशकों के संकल्पों को साकार करना तो रहा दूर छू तक नहीं पाये हो, पर वे अपने दूसरे कार्यकाल में अवश्य इन कार्यों को साकार करेंगे।
12 मई को छटे चरण के मतदान के बाद भी जहां प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्वास से दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार पहले से अधिक समर्थन से देश की सत्ता में आसीन होगी। वहीं इस चुनाव में पूरी तरह से बिखर चूका विपक्ष, कभी मतदान मशीनों पर व कभी मोदी पर अपनी खीज उतारने के बाबजूद अपनी हवा बनाये रखने के लिए 23 मई यानी मतगणना से पहले ही विपक्षी  दल, मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने का ऐलान कर चूके हैं।

पर 23मई को मतगणना के परिणाम से  पहले ही यह साफ हो गया है देश में एक बार फिर आसीन होगी मोदी सरकार । दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि  जिस भारत में लम्बे समय से मजबूरी का नाम महात्मा गांधी, नेहरू व इंदिरा गांधी गूजता रहा उस देश में अब मजबूरी का नाम नरेन्द्र मोदी गूंज रहा है।
यहां एक बात साफ है कि देश में मजबूरी का नाम नरेन्द्र मोदी के नारे को गूंजायमान कराने में कांग्रेसअरविंद केजरीवाल का सबसे बडा हाथ है। अगर कांग्रेस नेतृत्व ने अपने जिन निहित स्वार्थी मठाधीशों की आत्मघाती सलाह पर 2012 में राहुल गांधी को मनमोहन की जगह प्रधानमंत्री बना देते तो भाजपा व मोदी, राहुल गांधी को आज पप्पू प्रचारित नहीं कर पाते।

भारत की मजबूरी मोदी बनाने में दूसरा योगदान अगर किसी का है तो अरविंद केजरीवाल का, जिसने अपनी अंध महत्वकांक्षा व पदलोलुपता के लिए कांग्रेस व भाजपा आदि दलों के कुशासन से व्यथित देश की जनता को मजबूत विकल्प देने में सक्षम ‘जनलोकपाल आंदोलन व आम आदमी पार्टी में जुडे समर्पित नेताओं को अपमानित करके बाहर होने के लिए मजबूर किया। देश की जनता जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अवसरवादी व अलगावादियों पर नरम की भारत घाती राजनीति से व्यथित हो कर मजबूरी का नाम नरेन्द्र मोदी कह रही है।

About the author

pyarauttarakhand5