दुनिया देश व्यापार

भारत का विदेश व्यापारः अप्रैल, 2019 के दौरान निर्यात में इजाफा

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी

 नई दिल्ली से पसूकाभास 

भारत से अप्रैल, 2019* में 44.06 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वाणिज्यिक एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.34 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल 2019* के दौरान 52.83 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001DAY6.png

 

 

* नोटः भारतीय रिजर्व बेंक द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा मार्च 2019 से संबंधित है। अप्रैल 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें भारतीय रिजर्व बेंक की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक निर्यात

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

अप्रैल, 2019 में 26.07 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो अप्रैल 2018 में हुए निर्यात की तुलना में 0.64 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से अप्रैल, 2019 में निर्यात 1,81,021.34 करोड़ रुपये का हुआ जो अप्रैल, 2018 के मुकाबले 6.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी को रेखांकित करता है।

अप्रैल, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002AX56.png

 

अप्रैल 2019 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 19.54 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल 2018 की तुलना में 1.31 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

 

आयात

अप्रैल 2019 में 41.40 अरब अमेरिकी डॉलर (2,87,432.93 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो अप्रैल, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 4.48 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 10.52 प्रतिशत अधिक है।

 

अप्रैल, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

 

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image0033WVM.png

 

कच्चे तेल एवं गैर-तेल आयातः

अप्रैल, 2019 में तेल आयात 11.38 अरब अमेरिकी डॉलर (78,989.46 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 9.26 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 15.58 प्रतिशत अधिक है।

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2018 के मुकाबले अप्रैल, 2019 में ब्रेंट के वैश्विक मूल्य (डॉलर प्रति बैरल) में 0.60 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी विश्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों से मिली है।

अप्रैल, 2019 में 30.02 अरब अमेरिकी डॉलर (2,08,443.47 करोड़ रुपये) का गैर-तेल आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो डॉलर के लिहाज से 2.78 प्रतिशत अधिक है और  रुपये के लिहाज से 8.71 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल, 2019 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 26.05 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल, 2018 की तुलना में 2.19 प्रतिशत कम है।

 

सेवाओं का व्यापार

 

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 मई, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2019 में निर्यात 17.94 अरब अमेरिकी डॉलर (1,24,672.40 करोड़ रुपये) का हुआ, जो मार्च 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 6.59 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

 

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 15 मई, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2019 में आयात 11.37 अरब अमेरिकी डॉलर (78,962.43 करोड़ रुपये) का हुआ, जो मार्च 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 10.55 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

 

व्यापार संतुलन

 

वाणिज्यिकः अप्रैल, 2019 में व्यापार घाटा 15.33 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल 2018 में व्यापार घाटा 13.72 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

सेवाएं : आरबीआई द्वारा 15 मई, 2019 का जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2019 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.58 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

समग्र व्यापार संतुलन : वाणिज्यिक एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल 2019* में कुल मिलाकर 8.78 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल 2018 में व्यापार घाटा 7.07 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा मार्च 2019 से संबंधित है। अप्रैल 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्यापार

 

निर्यात एवं आयात : (अरब अमेरिकी डॉलर में)
(अनंतिम)
  अप्रैल
निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)  
2018-19 25.91
2019-20 26.07
प्रतिशत में वृद्धि दर 2019-20/ 2018-19 0.64
आयात  
2018-19 39.63
2019-20 41.40
प्रतिशत में वृद्धि दर 2019-20/ 2018-19 4.48
व्यापार संतुलन  
2018-19 -13.72
2019-20 -15.33
आयात एवं निर्यात : (करोड़ रुपये में)
(अनंतिम)
  अप्रैल
निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)  
2018-19 1,70,052.96
2019-20 1,81,021.34
प्रतिशत में वृद्धि दर 2019-20/ 2018-19 6.45
आयात  
2018-19 2,60,084.67
2019-20 2,87,432.93
प्रतिशत में वृद्धि दर 2019-20/ 2018-19 10.52
व्यापार संतुलन  
2018-19 -90,031.71
2019-20 -1,06,411.59

 

सेवा व्यापार

 

आयात एवं निर्यात (सेवाएं) : (अरब अमेरिकी डॉलर में)
(अनंतिम) मार्च 2019 अप्रैल-मार्च 2018-19
निर्यात (प्राप्तियां) 17.94 205.79
आयात (भुगतान) 11.37 125.46
व्यापार संतुलन 6.58 80.33
आयात एवं निर्यात (सेवाएं) : (करोड़ रुपये में)
(अनंतिम) मार्च 2019 अप्रैल-मार्च 2018-19
निर्यात (प्राप्तियां) 1,24,672.40 14,38,948.61
आयात (भुगतान) 78,962.43 8,77,286.65
व्यापार संतुलन 45,709.97 5,61,661.96

 

नोट : सेवाओं से जुड़ा डेटा मार्च 2019 से संबंधित है क्योंकि आरबीआई द्वारा 15 मई, 2019 का जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यही नवीनतम उपलब्ध डेटा है। अप्रैल-मार्च 2018-19 का डेटा 2018-19  की पहली, दूसरी एवं तीसरी तिमाहियों के डेटा को जनवरी, फरवरी और मार्च  2018-19 के लिए आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के माह-वार तिमाही अनुमानों के डेटा से जोड़ कर निकाला गया है। यह डेटा अनंतिम है और इसमें आरबीआई द्वारा संशोधन किया जाएगा।

About the author

pyarauttarakhand5