देश व्यापार

रवि गुप्ता जैसी प्रतिभावान युवाओं को नजरांदाज करके कैसे सफल होगी प्रधानमंत्री की स्टार्टअप इंडिया ?

हजारों बेरोजगारों को रोजगार देने व लाखों गरीब ग्रामीण बच्चों के सपनों को साकार करने की कानपुर के रवि गुप्ता दम्पति की  महत्वाकांक्षी योजना स्टार्ट अप से न जुड़ने के कारण अधर में लटकीं

देवसिंह रावत

नई दिल्ली(प्याउ)। 16 जनवरी 2016 को विज्ञान भवन मे भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने  के स्टार्टअप इंडिया योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान में  कोई ऐसा जिला न हो, ऐसा ब्लाक न हो जहां कोई स्टार्टअप न शुरू हो।  

प्रधानमंत्री के इस आवाहन से उत्साहित हो कर उप्र के कानपुर की बहुमुखी  प्रतिभा के धनी युवा दम्पति रवि कुमार गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नम्रता गुप्ता ने स्टार्टअप इंडिया योजना के सहयोग से देश के हजारों प्रतिभावान युवाओं को रोजगार देने के साथ ग्रामीण अंचल के लाखों युवकों  (जिनको अवसर न मिलने व संसाधनों के अभाव में अपने सपने को साकार नहीं कर पाते है,) की प्रतिभा को निखारने का अपना सपना साकार करने का प्रयास किया। स्टार्टअप इंडिया से जुडने के लिए रवि कुमार गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी ने अपनी एक कंपनी भी प्राइवेट लिमिटेड के रूप में पंजीकृत भी की।

अपने देश सेवा के इस सपने को स्टार्टअप इंडिया के तहत जुडने के लिए दो साल से कानपुर से दिल्ली तक सरकारी कार्यालयों में ऐडियां रगड़ दी परन्तु क्या मजाल है कि शासन इन प्रतिभावान दम्पति की बात को भी कान दे। नेता व नोकरशाही की मकड जाल में बुरी तरह से फंसी इस योजना  ने एक प्रकार से दम ही तोड़ दिया। दोनों दम्पति इन दिनों दिल्ली में  अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को परवान चढ़ाने के लिए दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।   आम  उपेक्षित युवाओं को   उनकी प्रतिभा को निखारने व  रोजगार से जोड़ने का काम    करने के लिए  संकल्पित है।

परन्तु   युवा  उद्यमियों के सपनों पर कुंडली मार कर बेठे नौकरशाही के कारण  देश व  प्रधानमंत्री की देश को महाशक्ति बनाने  वाली  स्टार्टअप  योजना      दोनों  पर ग्रहण लगाने का काम  हो रहा है। प्रधानमंत्री की स्टार्टअप योजना से भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। केवल अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देश ही स्टार्टअपस के मामले में भारत से आगे है।  स्टार्टअप हालांकि कागचों में तो  यह योजना बेहद आकर्षक है।  इंडिया  में सम्मलित होने के लिए कंपनी कानून की तहत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में पंजीकृत कराना जरूरी है। इस कंपनी को स्थापित हुए 5 साल से अधिक समय न हुआ हो। स्टार्टअप कंपनी नवीनीकरण की दिशा में काम रही हो साथ ही स्टार्टअप में अधिक से अधिक तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा हो।
इस योजना को प्रारम्भ करने का प्रधानमंत्री का उदेश्य, भारत के प्रत्येक युवा के लिए रोजगार निर्मित करने में सहायता देना। जिससे जो लोग खुद का व्यवसाय स्थापित करना चाहते है उनके लिए‘स्टार्टअप इंडिया’ से मदद करना। इससे देश के अधिकतर युवा दूर दराज प्रदेशों में भी देश को समृद्ध बनाये।
प्रधानमंत्री चिंतित थे कि सही दिशा न मिलने के कारण अधिकतर युवा बिना रोजगार के घर पर बैठने के लिए मजबूर है। इन्ही युवाओं की राह आसान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ का अभियान प्रारम्भ किया। इस योजना में 3 साल तक स्टार्ट अप यूनिट से होने वाली आय पर टैक्स छूट दी गई और साथ ही संबधित स्टार्टअप पर कोई जांच नहीं होगी।
इस योजना में 10,000 करोड़ रुपए का फंड बनाया जाएगा, इसमें हर साल 2,500 करोड़ रुपए का फंड स्टार्टअपस को दिया जाएगा।इस योजना में 4 साल तक 500 करोड़ रुपए प्रति वर्ष का क्रेडिट गांरटी फंड स्टार्टअपस के लिए बनाया गया।
इसको ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च साथ ही मोबाइल ऐप के जरिए छोटा इदृफार्म पेश किया गया था। जिसमें रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।  पेटेंट एप्लीकेशन फीस में 80 फीसदी छूट दी गई।  पब्लिक और सरकारी खरीद में स्टार्टअप को छूट दी गई।
स्टार्टअप के लिए फास्ट एग्जिट पॉलिसी बनाई गई। अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत की गई, जिसका मकसद स्टार्टअप को क्रिएटिव बनाना होगा साथ ही इंटरप्रन्योर के नेटवर्क को जोड़ा गया। स्टार्टअप को कई सुविधाओं के साथ इनोवेशन के मौके पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
परन्तु जमीनी हकीकत क्या है यह कानपुर के रवि गुप्ता जैसी युवा दम्पति की कहानी ही बयान करती है।
यह युवा दम्पति अपने सपनों के साथ देश के युवाओं की प्रतिभाओं का निखारने के लिए स्टार्टअप का सहारा लेने की सोच रहे थे परन्तु निर्मम नौकरशाही देश की प्रतिभा व भविष्य दोनों से खिलवाड करने के लिए कुण्डली मार कर बेठी है। प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार को देश को विकास के पथ से अवरूद्ध करने को उतारू नौकरशाही पर अंकुश लगा कर देश को महाशक्ति बनाना चाहिए। तभी प्रधानमंत्री का भारत को महाशक्ति बनाने का संकल्प साकार हो पायेगा। रवि गुप्ता दम्पति को आशा है प्रधानमंत्री इस दिशा में जरूर कदम उठाकर देश को नई दिशा देंगे।रवि गुप्ता का दूरभाष नम्बर है 8933995692 है

About the author

pyarauttarakhand5