दुनिया मनोरंजन

क्या थैलीशाहों की तरह विश्व के मठाधीश भी लगाते है सरकारें बनाने के लिए क्रिकेट की सी नीलामी ?

भेड  बकरी की तरह आइ्रपीएल मैच के लिए नीलाम हुए विश्व के क्रिकेटर

देवसिंह रावत

कभी हम इतिहास की पुस्तकों में पढ़ते थे कि इंसानों को भी जानवरों की तरह पहले खरीद व बेचते थे। गुलाम बनाते थे। पर आज आइपीएल में विश्व के नामी  क्रिकेट खिलाडियों को नीलाम होता देख कर मन में सवाल उठा की क्रिकेट के मैच को अपनी जेब का खेल बनाने वाले धन कुवैरों की तरह क्या विश्व में कोन किस देश में सत्तासीन हों इसके लिए भी नीलामी लगती है। खासकर जिस प्रकार अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में रूस पर आरोप लगा कि उसने ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति बनाने में हथकण्डे अपनाये।
वहीं सीरिया में आरोप लगाया जाता है कि वहां की आतंकी घटनाओं के पीछे अमेरिका व उनके मित्र राष्ट्रों का हाथ है। अफगानिस्तान, लीबिया, इराक, कोरिया व जर्मन के साथ भारत का हाल हम पहले ही देख चूके है। अब विश्व की राजनीति को प्रभावित करने में किस प्रकार अमेरिकी परस्त विश्व बैक, संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार संगठन करते है।
कुछ समय पहले आरोप लगा था कि विश्व के अधिकांश देशों में अपने व्यापारिक गतिविधियों को संचालित करने या वर्चस्व बनाये रखने के लिए अमेरिका विश्व बैक और विश्व संस्थानों का खुल कर प्रयोग करते है। खासकर कई देशों की अर्थव्यवस्था पर काबिज होने के लिए वित्त मंत्री  पद पर विश्व बैंक की नीतियों को संचालित करने के लिए प्रतिबंद्ध व्यक्ति को ही वित्त मंत्री बनाये जाने का काम किया जाता है।
यही नहीं कई देशों में अपने मोहरों को आसीन करके पूरे विश्व में अपनी थानेदारी स्थापित की जाती रही है। अभी तक तो हम सुनते रहे कि औधोगिक घराने उसी प्रकार कई सांसदों या दलों को अपना बर्चस्व बनाये रखने के लिए चुनावी जंग में विजयी बनाते है। जिस प्रकार गांव के प्रभावशाली लोग प्रधान बनाने के लिए अपने प्यादों को चुनावी वैतरणी से पार लगाते है। यही नहीं ऐसे प्यादों को ही मंत्री आदि बनाने के लिए काम किया जाता है। उसकी छवि बनाने से लेकर उसके विरोधी की छवि धुमिल करने का काम किया जाता है। ऐसी भी खबरे छन कर आ रही है कि विश्व के जत्थेदार बने देश गरीब देशों में अपने प्यादों को आासीन करने में साम दाम भैद सब का प्रयोग करते है। भारत जैसे देश में कुछ समय से यह सुनने में आ रहा है कि यहां के प्रमुख राजनैतिक दल चुनावी वेतरणी में पार लगाने के लिए अपने प्रचार के लिए अमेरिका की बडी प्रचार कम्पनियों का सहारा ले रही है।
वह समय दूर नहीं जब थैलीशाह, किसी भी देश में  सरकार बनाने के लिए ठीक ऐसे ही बोली लगायी जायेगी जिस प्रकार से क्रिकेटरों की बोली आईपीएल में लगायी जा रही है।
27 जनवरी को क्रिकेट खिलाडियों की जो बोली लगी वह इस सन्छर्भ में आंखे खोलने वाली थी।
बेन स्टोक्स जो हरफनमोला खिलाड़ी है, उनकी पिछली बोली 14.50 करोड़ में बिके थे इस  समय उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थी अब राजस्थान रायल ने 12.50 करोड़ में खरीदा।
फैफ डुप्लेसी की बेस प्राइस 1.50 करोड़ है किग्स 11 ने 1.60 करोड़ की बोली लगी पर चैनई ने अपने पास ही रखा।
अजिक्य राहणे की बेस प्राइस 2 करोड़ है। जो पिछले समय 8 करोड़ में बिके थे। इस बार सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा।
आस्टेªेलिया खिलाडी मिचल स्टार्क की बेस प्राइस 2 करोड़ है। उनको कोलकाता की नाइट राइडर ने 9.4  करोड़ रूपये में खरीदा ।
अश्विनी को पंजाब ने 7.6 करोडे रूपये में खरीदा।
शिखर धवन 5.2 करोड़ रूपये में बिके ।
हरभजन सिंह का 2 करोड़ बेस प्राइज   सुपर किग्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
बाग्लादेश के शाकिल अल हसन जिनकी एक करोड़ बेस प्राइस है। सन राइज ने 2 करोड़ में खरीदा
ग्लेन मैक्सबेल आस्ट्रेलिया जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ है। पंजाब ने 6 करोड़ में खरीदा था। इस बार उनकी कीमत 9 करोड  डेयर डेविल्स ने खरीदा।
गौतम गंभीर की बेस प्राइस 2 करोड़ है।  पिछली समय के के आर ने 10 करोड़ में रखा था। डेयर डेविल के लिए 2.80 में खरीदा।
बेन ब्रावो का बेस प्राइज 2 करोड़ है। 6.40 में किंग्स इलेवन ने खरीदा पर आरमएमट।
केन विलियमसन
न्यूजीलैण्ड के है उनकी कीमत 1.50 करोड रखी गयी। उनकी इस बार की बोली
युवराज सिंह की कीमत 2 करोड़ रखी गयी। किग्स इलेवन ने इन्हीें 2 करोड़ में खरीदा।
करण नायर की कीमत 50 लाख रूपये रखी गयी। उसकी बोली 560 में किग्स इलेवन ने खरीदा
के एल राहुल की कीमत 2 करोड़ रखी गयी थी जिनको 11करोड में बोली लगी।
मुरली विजय की कीमत 2 करोड है। वह पंजाब के पास 2 करोड़ में रहे। परन्तु इस समय किसी ने बोली नहीं लगायी।
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रिका के बेस प्राइस 1.50 रकरोड रही। पिछले दफे पंजाब के 5 करोड में रहे। इस बार
आस्टेलिया के ऐरन फिंच 1.50 करोड थी जो अब पंजाब ने 6.50 करोड में खरीदे।
न्यूजीलैण्ड के बे्रडन मैकलम की कीमत 2 करोड आंकी गयी। 3.60 को रायल चैलेंजरर्स ने खरीदा।
क्रिस लिन की कीमत 2 करोड रूपये रखी गयी उनको 9.60 करोड में नाइट राइडर ने खरीदा।
हाशिम अमला पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
मनीष पाण्डे की कीमत 1.00 करोड़ लगायी गयी। जिनको खरीदने में सभी टीमों में प्रतियोगिता लगी रही। उनको ग्यारह  गुना अधिक कीमत पर 11 करोड़  में सनराइजर्स ने खरीदा।
न्येजीलैण्ड के मार्टिन गष्टिल की कीमत 75 लाख यप्ये रखी गयी जिनकी किसी ने बोली नहीं लगी।
डेवेडि वार्नर 12.5 करोड़ में बिके।
भुवनेश्वर 8.50 करोड़ रूपये में बिके।
क्रिस बोक्स की 2 करोड कीमत रखी गयी थी जो भी काफी कीमत पर बिकें।
शेन वाटसन की कीमत 1 करोड रखी गयी थी जो 4 करोड पर बोली लगी है।
केशव जाधव की कीमत 2 करोड रखी गयी थी उनकी बोली 7.80 करोड में सुपर किग्स ने खरीदा।
युसूफ पठान की कीमत 75 लाख रखी गयी। उनको करीब दो करोड में खरीदा गया। स्टुअर्ट बिन्नी की कीमत 50 लाख रखी गयी। उनको 50 लाख में ही खरीदा गया।

About the author

pyarauttarakhand5