देश

पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया जंतर मंतर पर प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा निरंतर हिन्दुओं का उत्पीड़न से आहत बजरंग दल ने राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन

नई दिल्ली,(प्याउ)। पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा हिंदुओं का लगातार उत्पीड़न किये जाने से आक्रोशित बजरंग दल ने  15 अप्रैल को राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल सरकार को तुरंत बर्खास्त करते हुए संसद की चैखट जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस आशय का एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भी दिया गया।
विश्व हिन्दु परिषद के दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रभारी महेन्द्र रावत के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल द्वारा आज जन्तर-मन्तर नई दिल्ली पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हिन्दुओं के धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक उत्पीड़न की पराकाष्ठा के विरूद्ध विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने राष्ट्रपति भारत सरकार से मांग की कि धारा 356 का प्रयोग करके राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोध पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बर्खाश्त करने की मांग की। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करूणा प्रकाश जी ने कहा वर्तमान की पश्चिम बंगाल सरकार हिन्दू का उत्पीड़न करना बन्द करे और अपनी की हुई गलतियों पर ममता स्वयं माफी मांगे और मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर अपने पापों का प्रायश्चित करे।
उल्लेखनीय है कि इस रामनवमी एवं हनुमान जयन्ती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर निकाली जा रही शोभायात्रा में  द्वारा लाठीचार्ज किया गया और निर्दोष हिन्दुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये जो संविधान में प्रद्त धार्मिक आजादी के अधिकार का सरासर उल्लघंन है। सरकार द्वारा हिन्दुओं के कार्यक्रमों पर जबजस्ती रोक लगायी जा रही है। जिससे ममता मुस्लिमों को वोट बटोरनें के लिए तुष्टिकरण की रणनीति अपना रही है।  इसी प्रकार सरस्वती एवं दुर्गापूजा के समय भी विधर्मियों द्वारा अनेक स्थानों पर आक्रमण किये गये। लेकिन किसी भी स्थान पर, किसी भी आक्रमणकारी पर कोई भी कार्यवाही नही की गयी। कुछ राष्ट्रवादी पत्रकारों द्वारा ऐसी घटनाओं को उजागर करने पर पत्रकारों पर भी मुकदमे दर्ज कर दिये गये। राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलने वाले विद्यालयों को जबरन बन्द किया जा रहा है। और मदरसों को आवश्यकता से अधिक धन का आवंटन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल का इतिहास पुनः हिन्दुत्व जागरण द्वारा ही फिर से खड़ा होगा और जिहादी मानसिकता वालों को करारा जवाब दिया जायेगा। सम्पूर्ण देश हिन्दुओं का उत्पीड़न एवं अपमान नही सहन करेगा।
इस मौके पर प्रांत मंत्री बचन सिंह, द्विप्रांत संयोजक बजरंग दल नीरज दौनेरिया, बजरंग दल संयोजक, शिव कुमार, सह संयोजक श्याम कुमार, सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कपूर एवं सोशल मीडिया प्रमुख जय प्रकाश डाबला उपस्थित रहे।

About the author

pyarauttarakhand5