देश

केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र व भाजपा को दुर्योधन कहे जाने से आक्रोशित भाजपा ने कराई शिकायत दर्ज

आप नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली(प्याउ) । चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र व भाजपा को दुर्योधन बताये जाने से आक्रोशित दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 15 अप्रैल को चुनाव आयोग, दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त व संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चुनावी मशीनों से छेडछाड होने की आशंका से दिल्ली नगर निगम के चुनाव मशीनों के बजाय मतदान पत्र से करने की विपक्षी दलों की पुरजोर मांग को नजरांदाज करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्रव भाजपा को दुर्योधन बताया था।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की लीगल कमेटी द्वारा चुनाव आयोग में दी गई शिकायत में केजरीवाल द्वारा चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र कहने और भाजपा को दुर्योधन कहे जाने पर आपत्ति करते हुये उन पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

वहीं दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त एवं संसद मार्ग थाने के थानाध्यक्ष के पास दर्ज शिकायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा बिजली-पानी के दामों को लेकर भाजपा पर भ्रामक आरोप लगाये जाने पर आपत्ति दर्ज की गई है और मांग की गई है कि इन दोनों नेताओं पर न्यायोचित कार्यवाही की जाये।

भाजपा कार्यालय में 15 अप्रैल को रामफल भारद्वाज उपाध्यक्ष जिला नजफगढ़ कांग्रेस, गजेन्द्र वत्स इन्टक नेता,  महेश प्रधान सचिव जिला नजफगढ़ कांग्रेस, आकाश भारद्वाज अध्यक्ष वार्ड 25 कांग्रेस कमेटी, मो. मुकिम अहमद सामाजिक कार्यकर्ता एवं हाजी मोहम्मद यासिन सचिव मदरसा जिया उल उल्म ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी से भंेट की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन शर्मा एवं राजेश गहलोत और जिला अध्यक्ष  सुमन प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

सांसद मीनाक्षी लेखी ने आज मुनिरका वार्ड से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह टोकस के समर्थन में मुनिरका गाँव की चैपाल में एक सभा को सम्बोधित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को एक स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयासरत है और इसका पहला चरण हम 2018 के अन्त तक सभी निगम सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराकर पूर्ण करेंगे।
आज की बैठक में सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी एवं नई दिल्ली जिला भाजपा के अध्यक्ष अनिल शर्मा की उपस्थिती में गत 2016 में हुए निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं श्रीमति सुनिता टोकस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई ।

About the author

pyarauttarakhand5