उत्तर प्रदेश देश

मोदी व शाह की उपस्थिति मे योगी ने उप्र के मुख्यमंत्री की शपथ लेकर रचा इतिहास

 

केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सहित 53 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम

25 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने भव्य वह विशाल समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की जैसे ही शपथ दिलाई वह ऐसे हजारों लोगों से खचाखच भरा स्टेडियम भारत माता व योगी मोदी के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

उत्तर प्रदेश के सियासी इतिहास में पहली बार जब कोई मुख्यमंत्री सत्ता में पांच साल रहने के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने । 37 साल बाद किसी दल के मुख्यमंत्री को सत्तासीन होने के बाद पुन्न मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने का मौका भी मिला।

इस शपथ ग्रहण के दूसरे मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे केशव प्रसाद मौर्य जिनको जिनको विधायक के चुनाव में हार जाने के बाद भी ब्रजेश पाठक के साथ ही उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी हारने के बाद भी भाजपा ने जिस तरह से मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया था उससे साफ संकेत मिल गए थे कि पूर्व भूत पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव में हार जाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी आला नेतृत्व पुनः उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन करेगा। उल्लेखनीय है कि केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के साथ पिछले समाज के बड़े नेता भी हैं।
आज शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व दो उप मुमं सहित योगी कैबिनेट में 53 दिग्गजों को शपथ दिलाई।

उप मुमं – केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक

कबीना मंत्री -सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चैधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चैधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्.उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद.यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह,केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम

इस शपथ ग्रहण समारोह पर पूरे देश की नजर लगी हुई थी ।इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक केंद्रीय मंत्री सम्मिलित हुए इसके अलावा 1 दर्जन से अधिक राज्यों के मुख्यमंत्री व देश के वरिष्ठ साधु-संत प्रसिद्ध पदाधिकारी भी सम्मलित हुए।

About the author

pyarauttarakhand5