मनोरंजन

इस हस्तिनापुर की बर्बादी के धृतराष्ट्र शकुनि दुर्योधन भी तुम हो तमाशबीनों

देव सिंह रावत 

  • इस हस्तिनापुर की बर्बादी के
    धृतराष्ट्र शकुनि दुर्योधन भी तुम हो।
  • अपने देश प्रदेश गांव की बर्बादी के जिम्मेदार
  • अब और दूसरा कोई नहीं तुम हो तमाशबीनों।
  • जब दल, जाति क्षेत्र संप्रदाय
  • व दो टके के  स्वार्थ में तुमने
  • ईमानदार राष्ट्र भक्तों को दुत्कार कर
  • सत्तालोलुप भेड़ियों को सरताज बनाया।
  • जब स्वार्थ के पुतलों को
  • तुमने राष्ट्र के झंडे थमाये
  • जाति संप्रदाय क्षेत्र के कलंदरों को
  • तुमने देश के भाग्य विधाता बनाये
  • शोषक कातिल बटमारों को
    स्वार्थ में अपना रहनुमा बनाया।
  • अंधेरों के चकोर उल्लूओं को
  • ज्ञान की मशाल थमाई।
  • आदमखोर गिद्ध भेड़ियों को
  • दया न्याय का पहरेदार मनाया।
  • इस हस्तिनापुर की बर्बादी के
    धृतराष्ट्र शकुनि दुर्योधन भी तुम हो।
  • संकिर्ण स्वार्थ में अंधे हो कर तुमने
  • अन्याय अत्याचार कुशासन पर मौन साधा।
  • आस्तीन के सांपों को पालकर
    कैसे सुशासन रूपि कोयल के गीत सुनोगे ?

About the author

pyarauttarakhand5