उत्तराखंड देश मनोरंजन

अपने शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ महिला कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला से करेगी दिल्ली की गढवाल हितैषिणी सभा

महिला कलाकारों द्वारा 2 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023( सांयकाल 4 से 7.30 बजे ) किया जायेगा भव्य मंचन
नई दिल्ली (प्याउ)।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में उतराखण्ड समाज की सबसे बडी व पुरानी सामाजिक संस्था गढवाल हितैषिणी सभा दिल्ली ने अपने शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ रामलीला का मंचन से करेगी। इसका मंचन केदार घाटी की महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप श्री केदार बदरी मानव श्रम समिति के महिला कलाकारों द्वारा 2 जनवरी 2023 से 12 जनवरी 2023 की सांयकाल 4 से 7.30 बजे तक  किया जायेगा।
इसके बारे में जानकारी देने के लिये सभा ने आज 29 दिसम्बर की दोपहरी को सभा के कार्यालय गढवाल भवन में एक विशेष पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया। इस वार्ता को संबोधित सभा के अध्यक्ष अजय बिष्ट व महासचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट सहित कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने विस्तार से इस आयोजन की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, सचिव दीपक द्विवेदी, कोषाध्यक्ष गुलाब जयाडा, उप कोषाध्यक्ष-अनिल कुमार पंत, संगठन सचिव मुरारी लाल खंडूडी व सांस्कृतिक सचिव संयोगिता ध्यानी सहित कार्यकारणी के अनैक पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये सांस्कृतिक सचिव संयोगिता ध्यानी ने बताया कि  कल यानी 28 दिसम्बर 2022 को गढवाल भवन में स्थापित हुई धर्म ध्वजा…जिसके रक्षक  होंगे स्वंय प्रभू श्री राम जी के अनन्य भक्त वीर बजरंगी …!
इस  धर्म ध्वजा की आज विधिवत स्थापना की गई है गढवाल भवन में, अवसर था… दिल्ली के पंचकुईया रोड़  स्थित गढवाल भवन में  आगामी 2 जनवरी  से 12 जनवरी, 2023 –  सांय – 4 बजे से 7 बजे के मध्य  होने वाली उत्तराखण्डी प्रभु श्री राम लीला के मंचन के लिये भुमि पूजन का..!
इस प्रभू श्रीराम लीला मंचन की एक अनोखी विशेषता है…और यह विशेषता है,  की इस मंचन को करने वाले सभी सदस्य, निर्देशक और कलाकार सभी महिलाये ही  है… अर्थात मंचन में  अभिनित कलाकार पात्र,  फिर चाहे वह महिला पात्र हो या पुरुष पात्र  का..यानी की माता सीता हो या प्रभु श्री  राम जी  हो..रावण हो या हो वीर  हनुमान जी, इन सभी पात्रो के अभिनय को अपने अभिनय से जिवंत करने वाले सभी पात्र उत्तराखण्ड के सुदुर गांव से आने वाली महिलाये है… मतलब की इस रामलीला मंचन के सभी सदस्य चाहे वे स्टेज के पीछे कार्य करने वाले हो… या मंचन पर अभिनय करने वाले..इन तमाम भुमिकाओं  का निर्वाहन करेगी हमारे उत्तराखण्ड के गांव मे रहने वाली मातृ शक्ति…!
उन्होने दिल्ली के उतराखण्डी लोगों का आवाहन किया कि  दिल्ली में पहली बार उत्तराखंडी महिलाओं द्वारा रामलीला मंचन देखना ना भूलें।

About the author

pyarauttarakhand5