Bageshwar उत्तराखंड देश

कारगिल में तैनात जवान भगवत सिंह का निधन, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

  • उत्तराखंड के बागेश्वर का जवान कारगिल में तैनात लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन हो गया। कारगिल की विषम परिस्थितों से उनकी तबियत अचानक बीमार होने के बाद निधन होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभी अभी उनका सरयू घाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • इसके बाद सरयू घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू घाट के किनारे भगवंत सिंह के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टी की गई। जहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसु दिखाई दिए। बता दें कि भगवंत सिंह तीन बच्चों के पिता थे।

  • आपको बता दे की बागेश्वर निवासी 48 वर्षीय भगवंत सिंह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात थे। अभी वे कारगिल में तैनात थे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उनको उपचार के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भेजा गया।

  • लेकिन भगवंत सिंह ने ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर बागेश्वर लाया गया। जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन तथा उन्हें नमन करने के लिए पहुंचे।

About the author

pyarauttarakhand5