उत्तराखंड दुनिया देश स्वास्थ्य

24सितम्बर तक उतराखण्ड में कोरोना संक्रमित 43720, स्वस्थ्य हुए 31324 तथा मरे 529

विश्व  में  कोरोना पीड़ित- 3.21करोड़ पार  तथा मरे 982513

 भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 57.37 लाख पार  व   मरे 91204

24सितम्बर 2020
नई दिल्ली  से प्याउ/पसूकाभास

चीन द्वारा प्रसारित वैश्विक महामारी कोरोना  से पूरा विश्व त्रस्त है। 24 सितम्बर 2020 को विश्व में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या  32130722   है। वहीं मृतकों की संख्या 982513 है। तथा इस महामारी से उबरे लोगो की संख्या 23704210है।कोरोना महामारी के दंश से संक्रमित हुए पीड़ितों की संख्या की दृष्टि से  भारत 57.37लाख संक्रमितों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका 71.40लाख संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर लम्बे समय से बना हुआ है।  कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरने वालों में अमेरिका में 206598 , ब्राजील 139065 ,मैक्सिको 74949   , पेरू 31870      ,कोलंबिया 24746  ,ईरान 23632 ,रूस 19948  , दक्षिण अफ्रीका 16206 , ब्रिटेन 41862      ,इटली 35758  ,फ्रांस 24840      व स्पेन 31034   है।

वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी से पीडितों की संख्या 5737197 तथा    उपचार के बाद 4674987 लोग स्वस्थ हो गये। इस महामारी से 91204 लोग मारे गये। भारत में 6,74,36,031 सैंपल की जांच की जा चुकी है ।
वहीं 24 सितम्बर को  विगत 24 घण्टे में 86505 कोरोना महामारी से नये लोग संक्रमित हुए।  वहीं 24 घण्टे में 87374 स्वस्थ्य हुए। यानी संक्रमित होने की कुल संख्या से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या अधिक है। विगत 24 घण्टे में 1129 लोग मरे।
भारत में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की संख्या 966382 है। जो गत दिवस से  1995 कम है।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमित संख्या 1263799, उपचार से ठीक हुए 956030 व मरे 33886  । कर्नाटक दूसरे , आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है। वहीं उप्र  कोरोना संक्रमितों की दृष्टि से चोथे स्थान पर है। उप्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 369686 है। उप्र में 24 सितम्बर तक उपचार से 302689 लोग स्वस्थ्य है तथा मृतकों की संख्या 5299है।
दिल्ली 9वें स्थान पर है। दिल्ली में मृतकों की संख्या 5087 तथा  21वें स्थान पर काबिज उतराखण्ड में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43720है। उतराखण्ड में  उपचार से ठीक हुए 31324लोग तथा मरे 529 लोग। इस प्रकार से उतराखण्ड में सक्रिय कोरोना पीडितों की संख्या 11867 है।

भारत में 24सितम्बर को कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सभी राज्यों व केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में कोरोना महामारी व इस पर अंकुश लगाने की स्थिति कैेसी है। इसके बारे में भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय द्वारा 24 सितम्बर 2020को जारी  तस्वीर  के अनुसार देश के राज्यों व केंद्र प्रशासित प्रदेशों पर एक नजर-

About the author

pyarauttarakhand5