Pithoragarh उत्तराखंड

नहीं रहे भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा

पिथोरागढ़(प्याउ)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पिथोरागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा के निधन होने से जनपद में शोक की लहर छा गयी। 24 सितंबर को पूर्व विधायक पुनेठा के निधन पर उतराखण्ड के मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि  पिथोरागढ़ एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण चंद्र पुनेठा जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। स्व0 पुनेठा जी समाज और पार्टी के लिए समर्पित नेता थे। वे कुमाऊं में पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उनका जाना प्रदेश व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।

About the author

pyarauttarakhand5