उत्तराखंड देश

31 अक्टूबर से छह माह के लिए ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगे भगवान केदारनाथ के दर्शन

केदारनाथ 29 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर हुए शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट बंद
केेदारनाथ धाम(प्याउ)। 31 अक्टूबर को बाबा केदार की उत्सव डोली के ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन प्रवास के लिए पंहुचते के बाद विश्व भर के श्रद्धालु भगवान केदानाथ के पावन दर्शन आगामी 6 माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में ही कर सकते हैे। इसके साथ यमुना माता के दर्शन भी श्रद्धालु शीतकाल में खरसाली में कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को भैयादूज के मौके पर प्रात 8.30 बजे पूजा अर्चना के बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद  कर दिये गये। इसके साथ 29 अक्टूबर को मध्यान 12.25 बजेे अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के भी कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने दोनों धामों के दर्शन किया।

About the author

pyarauttarakhand5