देश

17वीं लोकसभा गठन के लिए पांचवें चरण में हुआ 63.5 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली (प्याउ)। 2019 में 17वीं लोकसभा गठन के लिए  पांचवें चरण के मतदान में  सात राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई को 63.5 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में 74.49,बिहार में 57.76 , उत्तर प्रदेश में 57.93, मध्य प्रदेश में 66.84, राजस्थान में 63.72 , झारखंड में 65.12  व जम्मू एवं कश्मीर में 19.55 प्रतिशत मतदान हुआ।  पांचवें चरण के मतदान के बाद 543 सदस्यीय लोकसभा की  425 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया।
पांचवें चरण की 51 सीटों पर लगभग 8 करोड़ 75 लाख मतदाताओं ने  674 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। पांचवें चरण की 51 सीटों में  उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की 4 और जम्मू एवं कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान हुआ। इन 51 सीटों पर सन् 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 39 सीटों पर भाजपा व 2 कांग्रेस को विजय मिली थी।
पांचवें चरण के चुनाव में भी  बंगाल में तृणमूल कार्यकत्र्ताओं ने हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे कर शांतिपूर्ण मतदान पर ग्रहण लगाया। पांचवें चरण मेें  उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हुआ। पांचवें चरण के प्रतिष्ठित प्रत्याशियों में सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं की सीटों पर भी मतदान है।
17वीं लोकसभा के गठन के लिए 7 चरण में चुनाव सम्पन्न होंगे।  शेष छटे व सातवे चरण का मतदानं 12 और 19 मई को होगा। छटे चरण दिल्ली सहित सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को मतदान होगा, वहीं 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

About the author

pyarauttarakhand5