उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दुनिया देश

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

आज 7मई कोे अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ’गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिये गये। इसके साथ उतराखण्ड में चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गौरतलब है कि हर साल शीतकाल के लिए गंगोत्री यमुनोत्री सहित चार धाम के कपाट बंद होते हैं।
पावन गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11.30 व पावन यमुनोत्री धाम के दोपहर 1.15 पर खुले। श्रद्धालु आगामी छह माह तक मां गंगा और यमुना के पावन  धामों के दर्शन कर पायेंगे। इससे पहले माँ यमुना की डोली को विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात डोली को खरसाली गाँव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना करते यमुनोत्री क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक केदार सिंह रावत ने  यमुनोत्री धाम सहित चारों धाम के दर्शन करने के लिए देश विदेश से देवभूमि में पधारने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

About the author

pyarauttarakhand5