देश

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 117 सीटों के लिए सम्पन्न हुआ मतदान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया गांधी नगर में मतदान, बंगाल व कश्मीर में हुई आंशिक हिंसा को छोड कर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान  

नई दिल्ली(प्याउ)।  17वीं लोकसभा गठन के लिए तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हुआ।  तीसरे चरण के मतदान में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधी नगर में मतदान किया। मतदान करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी नगर में अपनी माता जी का आशीर्वाद लिया। तीसरे चरण के मतदान सम्पन्न होने के साथ ही संसद की कुल 543 में से 348 सीटों पर अब तक मतदान हो चूका है।  सांय सात बजे तक महाराष्ट्र में 56.57 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक 64.14 प्रतिशत मतदान हुआ। केरल में 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं जम्मू कश्मीर की एक संसदीय सीट पर केवल 12.86 मतदान हुआ। छत्तीसगढ 65.91, बिहार 59.97, दादर नगर हवेली- 71.43,दमन दयू-65.34, त्रिपुरा 78.52, पश्चिम बंगाल 79.36, गोवा 71.09 व गुजरात 60.21  प्रतिशत। उडिसा में 58.18 व  उप्र में यादव क्षेत्र में 5774प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर में हुआ।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर 68.08ःप्रतिशत मतदान हुआ था।
तीसरे दौर के मतदान के दौरान मुरादाबाद में एक चुनाव अधिकारी से मारपीट हुई। वहीं जम्मू कश्मीर में नेेकां के एक मतदान समर्थक के साथ पीडीएफ समर्थकों ने मारपीट किया। केरल में कांग्रेसी प्रत्याशी शशि थरूर ने मशीनों में गडबडी का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद में रानीनगर मतदान केन्द्र पर  मतदान के दौरान हिंसा हुई। वहां देशी बमों का भी विस्फोट किया गया। उतरी मालदा में भाजपा के कार्यालय में तृणमूल कार्यकात्र्ताओं ने तोडफोड करने की खबर आयी। वहीं कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि तृणमूल पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने हमला करके एक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी। वहीं राहुल गांधी ने जबलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष को हत्या का आरोपी बताया।
उप्र में समाजवादी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि महागठबंधन उप्र में भाजपा व मोदी को परास्त करेगी। पर उन्होेने चुनाव में बडे स्तर पर हो रही मतदान मशीनों की खराबी पर सवालिया निशान लगाया। वहीं मुम्बई में कांग्रेस, राकांपा सहित विपक्षी दलों ने मतदान मशीन में छेडछाड का  आरोप लगाया। सबसे सवालिया व सनसनीखेज आरोप आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने आरोप लगाया कि भारत में हो रहे मतदान को रूस में बैठ कर चुनावी मशीनों में छेडछाड करने का षडयंत्र चल रहा है।
तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह(गुजरात के गांधी नगर ) व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाध्ंाी (केरल-वायनाड), मुलायम सिंह (उप्र मैनपुरी) , शिवपाल यादव (उप्र फिरोजाबाद), आजम खां व जयाप्रदा ( उप्र-रामपुर), वरुण गांधी(उप्र- पीलीभीत), शरद यादव और पप्पू यादव  (बिहार-मधेपुरा) के भाग्य का फैसला होगा।
इसमें गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ-7,कर्नाटक व महाराष्ट्र की -14-14, ओडिशा-6, उतरप्रदेश-10, पश्चिम बंगाल की-5, गोवा की-2, आदि सीटों पर मतदान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में ंइन 117 सीटों में भाजपा-66,सप्रंग-27,वामदल-7, बीजद-6, सपा-2, आदि के पास है।

About the author

pyarauttarakhand5