देश

भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनेगे 62 वर्षीय सुनील अरोडा

2 दिसम्बर को मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत के सेवानिवृत होने के बाद

नई दिल्ली(प्याउ)।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करने की मंजूदी दी है।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के 2 दिसम्बर को सेवानिवृत होने के बाद चुनाव आयोग में वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के 23वें नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। देश के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त  सुकुमार सेन का कार्यकाल २१ मार्च १९५० – १९ दिसम्बर १९५८ तक का रहा। देश के वर्तमान चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत का कार्यकाल 23 जनवरी 2018 से 2 दिसम्बर 2018 तक है।वहीं अब तक के सबसे चर्चित व मजबूत समझे जाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त रहे टी एन शेषन देश के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त रहेे। टीएन शेषन का कार्यकाल 12 दिसम्बर 1990 से 11 दिसम्बर 1996 तक रहा। देश के होने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा के  1980 बैज के राजस्थान काडर के अधिकारी है।
इस तरह सन् 2019 में होने वाला देश की दिशा व दशा को तय करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाला लोकसभा के आम चुनाव के साथ इसी माह सम्पन्न होने वाले मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को सम्पन्न करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी  के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले अरोड़ा के कंधों पर होगी।
तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के 62 वर्षीय सुनील अरोडा, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त  ओमप्रकाश रावत के बाद वरिष्ठतम सदस्य है। तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत, सुनील अरोडा व अशोक लवासा हैं।

गौरतलब है कि भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त, भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चु्नाव करवाने का जिम्मेदार होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल ६ वर्ष या ६५ साल, जो पहले हो, का होता है। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं। वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त का मासिक वेतन 2,50,000 रूपये है।

About the author

pyarauttarakhand5