देश

12 मई को होगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 15 मई को निकलेगे चुनाव परिणाम

कर्नाटक में 55 हजार पोलिंग बूथ होंगे, सभी पर वीवीपैट का होगा इस्तेमाल- चुनाव आयोग

नई दिल्ली (प्याउ)। आखिर चुनाव आयोग ने 27 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी। चुनाव आयोग ने 224विधानसभाई सीट वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 12 मई को होगी और 15 मई को मतगणना होगा। इसकी अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी होगा। कर्नाटक में एक ही चरण मेें मतदान होगा। इसके लिए 56 हजार बूथों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। दिव्यांगों के लिए पोलिंग बूथ पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे। कर्नाटक चुनाव से ऐन पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस  की सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है।

गौरतलब है कि कर्नाटक की 225 विधानसभा सीटों पर 224 के लिए चुनाव होने हैं जबकि एक सीट पर ऐंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनीत होगा। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है।
इस चुनाव मे सत्तारूढ कांग्रेस व भाजपा के अलावा जद सेकुलर के बीच में होगा। परन्तु सीधी टक्कर भाजपा व कांग्रेस के बीच में होना तय। कर्नाटक चुनाव से पहले  मोदी व शाह के नेतृत्व में भाजपा जहां कांग्रेस मुक्त की हुंकार भर रही है। वहीं कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में सारी कांग्रेस पार्टी जुटी हुई है।

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख द्वारा चुनाव आयोग की घोषणा से पहले मतदान की तिथि का ऐलान किये जाने पर चुनाव आयोग ने भी गंभीरता से लिया।

About the author

pyarauttarakhand5