उत्तराखंड देश

चारधाम यात्रियों की बस भागीरथी नदी में गिरी, मध्य प्रदेश के 21 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास इंदौर  के तीर्थयात्रियों से भरी बस के खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर 21 यात्रियों के शव मिले हैं। 6 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 28 यात्री बस में सवार थे। चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। एसडीआरएफ, जल पुलिस, उत्तराखंड पुलिस व आईटीबीपी की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। राहत कार्य में नदी जल स्तर अधिक होने से परेशानी हुई।

इसके बाद जोशियाडा बैराज से पानी कम कराया गया है। चिनयालीसौड अस्पताल को नोडल अस्पताल बनाया गया है। मध्य प्रदेश के रेजिडेंट कमिशनर से सम्पर्क कर घटना की सूचना दे दी गई है। घायलों के भागीरथी में बहने की आशंका है।

ये यात्री गंगोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव दलों को मौके पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नदी के दूसरे छोर से टीम घटनास्थल पर पहुंची। रस्सियों के सहारे पहले घायलों और फिर शवों को निकाला गया।

About the author

pyarauttarakhand5