देश

भरतपुर में आंधी तूफान से दीवार गिरने से दो दर्जन से अधिक लोग मरे व 25 घायल

भरतपुर(प्याउ)। राजस्थान के भरतपुर में 10 मई की रात को आंधी तूफान से एक बरात घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो  गयी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
खबरों के अनुसार जयपुर की एक बारात भरत पुर में आयी थी। इस बारात में करीब पौने एक हजार बाराती खाना खा ही रहे थे कि तभी आंधी तूफान आया। लोग आंधी से बचने के लिए दीवार  के सहारे खडे थे। तभी अचानक दीवार ही गिर गयी। जिसके नीचे एक दर्जन पुरूष, महिलाये व 5 बच्चे सहित दो दर्जन से अधिक लोग दब कर मर  गये।
इस हादसा होने से बधु पक्ष के किरोड़ी लाल सैनी व जयपुर से बारात लाके आये धर्मेद सैनी दोनों के पक्षो का हर्षोल्लाश से भरा माहौल गम में डूब गये। आंधी से दीवार गिरने से बना टीन सैड भी ढह गया। जिससे शादी का जश्न भरा माहौल गम में ंबदल गया। घायलों को अस्पाल में भर्ती किया गया।

About the author

pyarauttarakhand5