उत्तर प्रदेश

माँ दुर्गा के नौ अवतार , आप बोल उठेंगे “जय माता दी”

देखते ही शेयर करे ,

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति. चतुर्थकम्।।
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति.महागौरीति चाष्टमम्।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।
उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना:।।

माँ दुर्गा के ९ रूप

१-शैलपुत्री
शैल का अर्थ है शिखर। दुर्गा को शैल पुत्री कहे जाने के पीछे बहुत दिलचस्प बात है।माँ शैलपुत्री की उत्त्पति शिखर से ही होती है – किसी भी अनुभव के शिखर से | जब ऊर्जा अपने शिखर पर होती है, केवल तभी आप चेतना या देवी रूप को पहचान सकते हैं।
२-ब्रह्मचारिणी
ब्रह्मचारिणी का अर्थ है अनंत में व्याप्त, अनंत में गतिमान – असीम। ब्रह्मचर्य का अर्थ है तुच्छता में न रहना, आंशिकता से नहीं पूर्णता से रहना। इस प्रकार, ब्रह्मचारिणी चेतना है
३-चन्द्रघंटा
प्राय: सभी नकारात्मक विचारो, ईर्ष्या और घृणा से छुटकारा पाने के लिये आपको माँ चन्द्रघंटा की आराधना करनी चाहिए। सारी अस्तव्यस्तता दैवीय शक्ति का उद्भव करती है – वो है चन्द्रघंटा अर्थात् चन्द्र और घंटा।
४-कूष्माण्डा
‘कू’ का अर्थ है छोटा, ‘इश’ का अर्थ है ऊर्जा और ‘अंडा’ का अर्थ है ब्रह्मांडीय गोला – सृष्टि या ऊर्जा का छोटे से वृहद ब्रह्मांडीय गोला। ऊर्जा या चेतना में सूक्ष्म से सूक्ष्मतम होने की और विशाल से विशालतम होने का विशेष गुण है; जिसकी व्याख्या कूष्मांडा करती हैं।
५- स्कंदमाता
स्कन्दमाता वो दैवीय शक्ति है जो व्यवहारिक ज्ञान को सामने लाती है – वो जो ज्ञान को कर्म में बदलती हैं।
६-कात्यायनी
कात्यायनी अज्ञात की वो शक्ति हि, जोकि अच्छाई के क्रोध से उत्पन्न होती है| क्रोध अच्छा भी होता है और बुरा भी।अच्छा क्रोध ज्ञान के साथ किया जाता है और बुरा क्रोध भावनाओं और स्वार्थ के साथ किया जाता है।
७-कालरात्रि
कालरात्रि देवी माँ के सबसे क्रूर,सबसे भयंकर रूप का नाम है| दुर्गा का यह रूप ही प्रकृति के प्रकोप का कारण है। प्रकृति के प्रकोप से कहीं भूकंप, कहीं बाढ़ और कहीं सुनामी।
८-महागौरी
महागौरी, माँ का आठवां रूप, अति सुंदर है, सबसे सुंदर ! सबसे अधिक कोमल, पूर्णत: करुणामयी, सबको आशीर्वाद देती हुईं| यह वो रूप है, जो सब मनोकामनाओं को पूरा करता है।
९-सिद्धिदात्री
नवां रूप, सिद्धिदात्री, सिद्धियाँ या जीवन में सम्पूर्णता प्रदान करने वाला है| सम्पूर्णता का अर्थ है – विचार आने से पूर्व ही काम का हो जाना, यही सम्पूर्णता है। आप कुछ चाहो और वो पहले से ही वहां आ जाये। आपकी कामना उठे, इस से पहले ही सबकुछ आ जाये – यही सिद्धिदात्री है।

About the author

pyarauttarakhand5