12 मई 2026, दिल्ली से पसूकाभास
देश में किसी भी पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं…भारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की LNG और 45 दिनों का एलपीजी भंडार उपलब्ध है। यह ऐलान भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में किया l
मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत ने अपने दैनिक एलपीजी उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि (35,000 टन से बढ़ाकर 54,000 टन) की है।
इस दौरान कई सारे देशों में तेल के दाम व उपलब्धता को लेकर उतार-चढ़ाव आए लेकिन भारत में कोई असर नहीं पड़ा।
कुछ लोगों ने कालाबाजारी की, अफवाह फैलाने की पूरी कोशिश की, पर प्रधान मंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारे प्रयासों से देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कहीं कोई कमी नई आई।
