देश

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला 7 मरे 15 घायल

पाक को मुंहतोड जवाब दे सरकार
गुजरात की बिना पंजीकृत बस पर हमला,
आज कुछ समय पहले कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की  बस पर आतंकी हमले में 7 यात्री मारे गये, 12 घायल। आतंकियों ने 3 पुलिस वालों को भी घायल किया। आतंकियों ने तीन जगह किया हमला। गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस पर हमला। सभी मरने वाले तीर्थयात्री गुजरात की है। मरने वाले 5 महिलायें है। इस आतंकी हमले के पीछे पाक के आतंकियों का हाथ माना जा रहा है। इस आतंकी हमले के पीछे पाक के आतंकियों का हाथ माना जा रहा है। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश फेल गया। सरकार से आतंकियों के सफाये की मांग की जा रही है। सरकार ने इस हमले के बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रखने का ऐलान किया है।
29 जून को प्रारम्भ हुई अमरनाथ तीर्थ यात्रा  पर अनंतनाग के बटेंगू पर तीर्थ यात्रियों की बस बालटाल से मीर बाजार जा रही थी यह बस। इसके बाद श्रीनगर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। यह बस यात्रा के लिए पंजीकृत बस नहीं थी। यह बस अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा में चल रही यात्रा जत्थे में नहीं थी। इस कारण  इस बस को सुरक्षा कवच नहीं था। 2007 के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा पर बडा आतंकी हमला। आतंकी हमले के बाद साउथ ब्लाक स्थित गृहमंत्रालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित वरिष्ठ अधिकारी बैठक में सम्मलित है। मोटर साइकिल सवार आतंकियों ने पहले पुलिस पर हमला करने के बाद बस पर हमला किया।  सबसे अहम सवाल यह है कि यह बिना पंजीकृत बस कैसे चल रही थी? इसके साथ आतंकियों ने पहले ही अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की। इसके बाबजूद आतंकी हमला करने में सफल रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस आतंकी हमले की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी। खबर आ रही है कि पूरा क्षेत्र सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। यहां रूक रूक कर गोली चलने की भी आवाज आने की खबरें आ रही है। इस हमले के पीछे आतंकी पाक का हाथ माना जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के बाद वहां इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गयी।

About the author

pyarauttarakhand5