देश

खबरिया चैनलों के चुनाव परिणाम आंकलन के अनुसार राजस्थान, तेलांगना व छतीसगढ  में कांग्रेस  तथा मध्य प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के आसार

तेलांगना में मतदान बंद होते ही  खबरिया चैनलों के चुनाव परिणाम आंकलन संग्राम ने बढायी राजनैतिक दलों की धडकने
देवसिंह रावत

आज 30 नवम्बर को जैसे ही तेलांगना विधानसभा चुनाव  में सांय  छ बजे मतदान बंद होने का समय हुआ, वैसे ही देश के प्रमुख खबरिया चैनलों ने इसी माह मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलांगना, छत्तीसगढ व मिजोरम  में सम्पन्न हुये  5 राज्यो की विधानसभा मतदान के परिणाम का आंकलन जारी करना शुरू कर दिया। रात साढ़े 9 बजे तक सभी प्रमुख खबरिया चैनलों ने अपना आंकलन जारी करके 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना से पहले इन राज्यों की सत्ता की बागडोर संभालने की आश लगाने वाले राजनैतिक दलों की धडकने तेज कर दी। इन खबरिया चैनलों के मतदान पर आधारित आंकलन के अनुसार राजस्थान, तेलांगना व छत्तीसगढ में कांग्रेस के आसीन होने की प्रबल आसार हैं। वहीं तमाम अअकलों पर विराम लगाते हुये भाजपा मध्यप्रदेश में आसीन होने के आसार है। वहीं मिजोरम में भी पूर्ववत स्थिति रहेगी पर कांग्रेस भी सत्ता से बाहर रहेगी।  इन आंकलनों के बादल 3 मार्च को मतगणना के बाद साफ हो जायेंगे। वेसे ऐसी धारण है कि चुनाव मतदान के बाद के चुनावी आंकलन प्रायः सच के करीब रहतते है। वहीं मतदान  से पहले होने वाले अधिकांश आंकलन पर जनता विश्वास नहीं करती है। क्योंकि ये अधिकांश प्रायोजित व व्यवसायिक होते है।
मतदान के बाद खबरिया चैनलों के चुनावी परिणाम आंकलनों पर एक नजर-

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा क्षेत्रों में
आजतक – एक्सिस माय इंडिया  के अनुसार भाजपा को  140-162,  कांग्रेस को 68-90  व अन्य को 0-3
वहीं टाइम्स न्यूज के अनुसार भाजपा को 105-117,कांग्रेस 109-125 व अन्य को 1-5
एबीपी सी-वोटर के अनुसार भाजपा को 88-112,कांग्रेस को 113-137 व अन्य को 2-8
रिपब्लिक  के अनुसार भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 व अन्य 0-2
न्यूज -24 के अनुसार भाजपा को 139-163, कांग्रेस को 62-86 व अन्य को 1-9
टीवी-9 के अनुसार भाजपा को 110-116,  कांग्रेस को 111-121 व अन्य 0-6

राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों में
आजतक – एक्सिस माय इंडिया  के अनुसार  भाजपा को 80-100, कांग्रेस 86-106  व अन्य को 9-18
टाइम्स न्यूज के अनुसार भाजपा को 108-128,कांग्रेस 56-72 व अन्य को 13-21
एबीपी सी-वोटर के अनुसार भाजपा को 94-114,कांग्रेस को 71-91 व अन्य को 9-19
रिपब्लिक  के अनुसार भाजपा को 115-130, कांग्रेस को 65-75 व अन्य 12-19
न्यूज -24 के अनुसार भाजपा को 77-101, कांग्रेस को 89-113 व अन्य को 2-16
टीवी-9 के अनुसार भाजपा को 100-110,  कांग्रेस को 90-100 व अन्य 5-15

छत्तीसगढ की ं 90 विधानसभा सीटों में
आजतक – एक्सिस माय इंडिया  के अनुसार  भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 40-50 व अन्य 1-5
वहीं टाइम्स न्यूज के अनुसार भाजपा को 32-40,कांग्रेस 48-56 व अन्य को 2-4
एबीपी सी-वोटर के अनुसार भाजपा को 36-48,कांग्रेस को 41-53 व अन्य को 0-4
रिपब्लिक  के अनुसार भाजपा को 34-42, कांग्रेस को 44-52 व अन्य 0-2
न्यूज -24 के अनुसार भाजपा को 25-41, कांग्रेस को 49-65 व अन्य को 0-3
टीवी-9 के अनुसार भाजपा को 35-45,  कांग्रेस को 40-50 व अन्य 0-3

वहीं  110 विधानसभा सीटों वाली तेलांगना विधानसभा में इस बार कांग्रेस के सत्तासीन होने के आसार हैं। सत्तासीन भारासं के विपक्ष में रहने की संभावनायें प्रकट की गयी।  इसके साथ 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में इस बार भी कांग्रेस विपक्ष में रहेगी और मिजोरम के स्थानीय गढबंधन फिर सत्ता में आसीन होगी। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की  स्पश्ट तस्वीर कैसी होगी , यह 3 मार्च को चुनुव परिणाम घोशित होने के बाद ही साफ होगी। पर यह लग रहा है कि जनता को ठेंगा दिखाने वाले राजनैतिक दलों पर नकेल लगाने में सफल रह सकती है।

About the author

pyarauttarakhand5