उत्तराखंड देश

अंकिता भंडारी हत्या के बाद नजफगढ़ की दामिनी पर सर्वोच्च न्यायालय फैसले से देश विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी भाजपा से नाखुश !

उत्तराखंड में भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, उत्तराखंडी प्रदेश सरकार के इंजन से नाखुश डिब्बे क्या करेंगे?

7 नवंबर 2022, देहरादून से

प्यारा उत्तराखंड डॉट कॉम उत्तराखंड

उत्तराखंड में भले ही अभी विधानसभा चुनाव होने को कई साल बाकी है। कुछ महीने पहले बनाई गई नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी अपनी नई कार्यकारिणी के साथ सियासत के मैदान में उत्तर रहे हैं। उत्तराखंड के अधिकांश भाजपा के असरदार नेता पड़ोसी राज्य हिमाचल व गुजरात में अपनी हाजिरी लगाने के लिए दोनों राज्यों में गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। हकीकत तो यह है कि इन नेताओं का असर न अपने प्रदेश में है वह नहीं अपने विधानसभा क्षेत्र में मोदी व संघ की कृपा से विधायक और सांसद बने नेता भाजपा को जिताने में क्या सहायक होंगे यह सहज ही  समझा जा सकता है। उत्तराखंड प्रदेश में प्रदेश की डबल इंजन सरकार से आम जनता त्रस्त है। अंकिता भंडारी प्रकरण में भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।

रही बाकी कसर आज सर्वोच्च न्यायालय में आई नजफगढ़ की दामिनी की गुनाहगारों को बरी किए जाने के फैसले से देश प्रदेश विदेश में रहने वाले उत्तराखंडी समाज बुरी तरह से आक्रोशित हैं। लोग प्रश्न कर रहे हैं अगर सर्वोच्च न्यायालय की नजर में आरोपी बेगुनाह थे तो 2014 से 7 साल तक सर्वोच्च न्यायालय फैसला क्यों नहीं सुना पाया। उत्तराखंड की समाज में यह संदेश  गया कि मुजफ्फरनगर कांड की तरह ही केंद्र सरकार दिल्ली सरकार व उत्तराखंड राज्य सरकार ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस मामले में मजबूती से पैरवी नहीं की। प्रदेश सरकार का मुखिया अंकिता भंडारी राजधानी गैरसैण भू कानून भगवान नजफगढ़ की दामिनी आदि संवेदनशील मामलों को प्रमुखता से स्कूल जने में नाकाम रहा वो केवल दिल्ली के आकाओं की गणेश प्रतिमा करने में ही प्रदेश के विकास का समय नष्ट करते रहे।

भले ही आज प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करके 2024 में  लोकसभा जंग की गोटियां बिछाने का काम कर रही है परंतु यह निश्चित है की खराबी डिब्बों में नहीं अपितु डबल इंजन की सरकार की उत्तराखंड इंजन में है। हालांकि खराबी डबल इंजन के उत्तराखंडी इंजन के साथ प्रदेश अध्यक्ष पर भी है जिनको उत्तराखंडी समाज की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं उत्तराखंड के जन भावनाओं को होने वाले मुलायम सिंह की जन्मदिन व निधन  पर जिस प्रकार से घड़ियाली आंसू और ममत्व तो दिखा रहे उससे साहब दृष्टिगोचर होता है उत्तराखंड न्यू के प्रति उनके दिल में कितना सम्मान है।

आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के नवीन संगठनात्मक जिलों एवं उनके जिला अध्यक्षों की निम्नानुसार घोषणा की है। उसके अनुसार निम्नलिखित व्यक्तियों को जिला अध्यक्ष बनाया गया।

About the author

pyarauttarakhand5