देश

चुनाव आयोग ने किया गुजरात विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 2 चरणों में (1 दिसंबर व 5 दिसंबर) मतदान,  मतगणना  8 दिसम्बर 2022  

 गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान, दो चरणों में (1 दिसंबर व 5 दिसंबर) मतदान,  मतगणना  8 दिसम्बर 2022  
182 सदस्यीय विधानसभा
प्यारा उतराखण्ड डाट काम
चुनाव आयोग ने आज  अभी 3 नवम्बर 2022 को आखिरकार गुजरात विधानसभा  के चुनाव को ऐलान कर दिया। इसका ऐलान चुनाव आयोग ने आकाशवाणी के रंगभवन सभागार में दोपहर 12 बजे को एक पत्रकार वार्ता व देश व्यापी सीधे प्रसारण में किया। पहले चरण की अधिसूचना 5 नवंबर को जारी होगी। दो चरणों में (1 दिसंबर व 5 दिसंबर) मतदान,  मतगणना  8 दिसम्बर 2022  ।
चुनाव आयुक्त के अनुसार गुजरात में 4.9 करोड़ मतदाता 51782 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। 324000 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।दिव्यांगों के लिए 182 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 9.89लाख बुजुर्ग मतदाता है।  कोरोना पीड़ितों के लिए घर पर मतदान की व्यवस्था की गई है
उल्लेखनीय है कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव परिणाम की घोषणा भी इसी दौरान होने वाले हिमाचल विधानसभा के चुनाव परिणामों के साथ 8 दिसम्बर 2022 को ही की जायेगी।3 नवम्बर 2022 को  12 बजे चुनाव आयोग द्वारा आहुत पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में किया। जेसा की पूर्व अनुमानों के अनुसार गुजरात विधानसभा के चुनाव 2007, 2012 व 2017 की तरह ही सुरक्षित व निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए  दो चरणों ही मतदान किया जायेगा।
गुजरात विधानसभा की 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा की 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए व 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। विगत 27 सालों से यानी 1995 से गुजरात में भाजपा सत्तासीन है। विगत विधानसभा चुनाव में हुये चुनाव में  जिसमें 99 भाजपा सदस्य के बहुमत से भाजपा सत्तासीन है। वहीं कांग्रेस को 77 सीटों,
बीटीपी को 5 व राकांपा को एक सीट पर विजयी मिली।

About the author

pyarauttarakhand5