देश व्यापार

भारतीय वस्तु व्यापार के निर्यात में अप्रैल 2021 की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

वस्तु व्यापार के निर्यात ने अप्रैल में नई ऊंचाई छुई, 40 बिलियन डॉलर की सीमा पार की


पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं, प्रसंस्कृत खाद्य, कॉफी, चमड़ा उत्पादों ने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ अग्रणी भूमिका निभाई, सेवा निर्यात में 53 प्रतिशत से अधिक बढोत्तरी, समग्र निर्यात ने 39 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई

​​​​​​​भारत का विदेश व्यापार : अप्रैल 2022

13मई 2022, नई दिल्ली से पसूकाभास
  • -पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद, अप्रैल 2022 में निर्यात में मजबूत बढोत्तरी का क्रम जारी रहा और वस्तु व्यापार के निर्यात ने 40 बिलियन डॉलर की सीमा को पार करने के द्वारा एक नई ऊंचाई छू ली। अप्रैल 2021 की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई गई है। -पेट्रोलियम उत्पादों ( 127.69 प्रतिशत ) , इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं ( 71.69 प्रतिशत ), अनाज ( 60.83 प्रतिशत ), कॉफी ( 59.38 प्रतिशत ), प्रसंस्कृत खाद्य ( 38.82 प्रतिशत ) और चमड़ा उत्पादों ( 36.68 प्रतिशत ) ने निर्यात में रिकॉर्ड प्रदर्शन अर्जित करने में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ अग्रणी भूमिका निभाई। सेवा क्षेत्र ने 27.60 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के लिए अत्यधिक अच्छा प्रदर्शन किया जो अप्रैल 2021 की तुलना में 53 प्रतिशत की बढोत्तरी को दर्शाता है।
  • अप्रैल 2022 * में भारत के समग्र निर्यात ( वस्तु व्यापार एवं सेवा निर्यात को मिला कर ) के 67.79 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 38.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है। अप्रैल 2022 * में भारत के समग्र आयात के 75.87 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है।

 

    अप्रैल 2022 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 की तुलना में वृद्धि  ( प्रतिशत )
वस्तु व्यापार निर्यात 40.19 30.75 30.70
आयात 60.30 46.04 30.97
व्यापार संतुलन -20.11 -15.29 -31.50
सेवा क्षेत्र निर्यात 27.60 18.06 52.87
आयात 15.57 9.62 61.87
सेवाओं का कुल योग

 

12.03 8.44 42.61
समग्र व्यापार ( वस्तु व्यापार एवं सेवा निर्यात को मिला कर )

 

निर्यात 67.79 48.80 38.90
आयात 75.87 55.66 36.31
व्यापार संतुलन -8.08 -6.86 -17.83

 

 

सारिणी 1:  अप्रैल 2022 * के दौरान व्यापार

 

 

* नोट : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के लिए नवीनतम डाटा मार्च 2022 के लिए हैं। अप्रैल 2022 के लिए डाटा एक अनुमान है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी बाद की विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा ( ii ) अप्रैल 2021 के लिए डाटा को त्रैमासिक भुगतान संतुलन डाटा का उपयोग करने के जरिये यथानुपात आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1 : अप्रैल 2022  के दौरान समग्र व्यापार

वस्तु व्यापार

– अप्रैल 2022 में वस्तु निर्यात 40.19 बिलियन डॉलर का रहा जबकि अप्रैल 2021 के दौरान यह 30.75 बिलियन डॉलर रहा था और इस प्रकार यह 30.70 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 में वस्तु आयात 60.30 बिलियन डॉलर का रहा था जो अप्रैल 2021 के 46.04 बिलियन डॉलर के आयातों की तुलना में 30.97 प्रतिशत अधिक है।

– अप्रैल 2022 में वस्तु व्यापार घाटा के 20.11 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया जबकि अप्रैल 2021 की समान अवधि के दौरान यह 15.29 बिलियन डॉलर रहा था और इस प्रकार यह 31.50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

 

चित्र 2 : अप्रैल 2022 के दौरान वस्तु व्यापार

– अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात 28.46 बिलियन डॉलर का रहा था जोकि अप्रैल 2021 के 23.74 बिलियन डॉलर के बराबर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात की तुलना में 19.89 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।

– अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण ( स्वर्ण, रजत एवं बहुमूल्य धातुएं ) का आयात 35.68 बिलियन डॉलर का रहा था जोकि अप्रैल 2021 के 26.55 बिलियन डॉलर के बराबर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण आयात की तुलना में 34.37 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोत्तरी को दर्शाता है।

 

सारिणी 2: अप्रैल 2022 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़ कर व्यापार

  अप्रैल 2022 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 ( बिलियन डॉलर में )

 

अप्रैल 2021 की तुलना में वृद्धि  ( प्रतिशत )
गैर पेट्रोलियम निर्यात

 

31.93 27.12 17.74
गैर पेट्रोलियम आयात

 

40.11 35.27

 

13.70

 

गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात

 

28.46 23.74 19.89
गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्न एवं आभूषण आयात *

 

35.68 26.55 34.37

 

नोट : रत्न एवं आभूषण आयातों में स्वर्ण, रजत तथा मोती, बहुमूल्य एवं अर्ध बहुमूल्य पत्थर शामिल हैं

 

 

चित्र 3 : अप्रैल 2022 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़ कर व्यापार

सेवा क्षेत्र व्यापार

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 27.60 बिलियन डॉलर है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 18.06 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 52.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 15.57 बिलियन डॉलर है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 9.62 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 61.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

– अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा क्षेत्र व्यापार संतुलन 12.03 बिलियन डॉलर अनुमानित है जो अप्रैल 2021 की समान अवधि ( 8.44 बिलियन डॉलर ) की तुलना में 42.61 प्रतिशत की वृद्धि को प्रदर्शित करता है।

 

 

चित्र 4: अप्रैल 2022 * के दौरान सेवा क्षेत्र व्यापार

 

सारिणी 3 : अप्रैल 2022 के दौरान कमोडिटी समूहों में निर्यात वृद्धि

क्रम संख्या कमोडिटी

 

( मूल्य मिलियन डॉलर में ) प्रतिशत बदलाव  
अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल 22

 

 
                                 सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करते कमोडिटी समूह

 

 
1 पेट्रोलियम उत्पाद

 

3625.66 8255.39 127.69  
2 इलेक्ट्रोनिक वस्तु 978.43 1679.82 71.69  
3 अन्य अनाज 55.96 90.00 60.83  
4 कॉफी 71.46 113.90 59.38  
5 अनाज तैयारी एवं विविध प्रसंस्कृत मदें 165.38 229.58 38.82  
6 चमड़ा तथा चमड़े के उत्पाद

 

289.65 395.90 36.68  
7 तंबाकू 73.01 98.63 35.10 <p style=”b

About the author

pyarauttarakhand5