देश स्वास्थ्य

भारत में कोरोना महामारी के सक्रिय मरीजों की संख्या है 18,31,000

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 158.88  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 158.46  करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

पिछले 24 घंटों में 2,82,970 नए मामले सामने आए

अब तक 8,961 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 0.79 प्रतिशत की वृद्धि

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 15.53 प्रतिशत है

19जनवरी 2022, नई दिल्ली से पसूकाभास

पिछले 24 घंटों में 76 लाख से अधिक (76,35,229) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 158.88 करोड़ (1,58,88,47,554) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,70,80,295 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,90,731
दूसरी खुराक 97,91,120
प्रीकॉशन खुराक 21,52,696
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 1,83,89,470
दूसरी खुराक 1,70,79,980
प्रीकॉशन खुराक 18,65,300
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,73,04,693
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 52,85,80,975
दूसरी खुराक 37,54,53,651
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 19,81,36,987
दूसरी खुराक 16,28,20,687
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 12,34,42,617
दूसरी खुराक 10,17,90,380
प्रीकॉशन खुराक 16,48,267
    प्रीकॉशन खुराक 56,66,263
कुल 1,58,88,47,554

 

पिछले 24 घंटों में 1,88,157 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,55,83,039 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.88 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00127UV.jpg

पिछले 24 घंटे में 2,82,970 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002G5C2.jpg

वर्तमान में 18,31,000 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 4.83 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WEGD.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,69,642 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 70.74 करोड़ (70,74,21,650) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 15.53 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 15.13 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VWZ4.jpg

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 12.84 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें  मौजूद हैं

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें (19 जनवरी, 2022 तक)
अब तक हुई आपूर्ति 1,58,46,26,485
शेष टीके 12,84,31,646

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 158.46 करोड़ से अधिक (1,58,46,26,485) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.84 करोड़ से अधिक (12,84,31,646) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

About the author

pyarauttarakhand5