Almora देश स्वास्थ्य

अल्मोड़ा की इस शादी में दूल्हा गांव में पहुंचा तभी दुल्हन की आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट फिर मचा हड़कंप

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लाट गांव में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। राजस्थान के बीकानेर से गांव में बरात भी पहुंच गई थी।

कोरोना संक्रमित दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। दूल्हे और शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी संपन्न होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन को घर में ही आइसोलेट किया गया है।

राजस्थान से आ रही इस बारात के लिए लोगो ने खासा इंतजाम किये कर दिए थे। दुल्हन पक्ष की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही घराती बरातियों के लिए खाना आदि बनाने में जुट गए थे। जैसे ही दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली खाना बनाना रोक दिया गया। इससे दुल्हन पक्ष को नुकसान भी हुआ। 

जिले के लाट गांव निवासी स्व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत भी संपन्न हो गया था। सुबह कोविड अस्पताल बेस से जैसे ही दुल्हन के परिजनों को फोन गया तो वहां हड़कंप मच गया। पता चला कि दुल्हन विनीता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।दुल्हन विनीता ने पीपीई किट पहनकर दूल्हे भूपेंद्र के साथ सात फेरे लिए।

शादी संपन्न होने के बाद बीकानेर से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा बिना दुल्हन के ही लौट गए। कोरोना संक्रमित दुल्हन को होम आइसोलेट किया गया है। बताया गया कि क्वांरटीन अवधि पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को ले जाएगा। 

About the author

pyarauttarakhand5