देश स्वास्थ्य

भारत में काबू में आ रहा #कोरोना संक्रमण !

भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट का ट्रेंड बरकरार

दुनिया भर में प्रति दस लाख पर लगातार सबसे कम मामलों में से एक

लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामले की संख्या छह लाख से नीचे

17 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन कम मामले

Large blue diamond

7% से भी कम बचे हैं Active cases

Large orange diamond

करीब 75 लाख मरीज़ पूर्णतया स्वस्थ हुए

Large blue diamond

Recovery Rate 91% पार कर नई ऊंचाई पर

01नवम्बर 2020 नई दिल्ली से पसूकाभास

भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट की ट्रेंड लगातार जारी है। लगभग तीन महीनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे गिर जाने के बाद तीसरे दिन से सुधारवादी गिरावट बना हुआ है।

इस समय भारत में कुल सक्रिय मामले 5,70,458 है।

 

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.36.24 AM.jpeg

सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का केवल 6.97 प्रतिशत रह गया है, जो कुल मामलों के लगातार गिरते प्रतिशत को दर्शाता है।

 

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.36.23 AM.jpeg

 

केन्‍द्र सरकार के त​हत राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा व्यापक परीक्षण की रणनीति, समय पर ट्रैकिंग, तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और मानक उपचार प्रोटोकॉल के पालन के परिणामस्वरूप यह सतत उप​लब्धि हासिल हुई है। मानक उपचार प्रोटोकॉल के पालन के तहत सार्वजनिक और निजी अस्पतालों और होम आइसोलेशन के मामलों के लिए चिकित्सा देखभाल की एक मानकीकृत गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है।

 

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.39.10 AM.jpeg

विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों का प्रक्षेप पथ विविध रूप से कोविड-19 के खिलाफ उनकी लड़ाई में केंद्रित प्रयासों और क्रमिक प्रगति को दर्शाता है। कर्नाटक ने पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.58.37 AM.jpeg

 

सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट के साथ, भारत में प्रति मिलियन मामले दुनिया में सबसे कम हैं। भारत के प्रति मिलियन औसत मामले 5,930 हैं।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 11.04.46 AM.jpeg

 

17 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन कम मामले हैं।

 

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.58.42 AM.jpeg

भारत में मौतों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटों में 470 मौतें हुई हैं। भारत की प्रति मिलियन जनसंख्या में मौत दुनिया में सबसे कम और 88 पर है।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 11.04.46 AM (1).jpeg

 

21 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति मिलियन मौतें कम हैं।

 

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.58.38 AM.jpeg

सक्रिय मामलों के प्रतिशत का घटता ट्रेंड रिकवर मामलों के बढ़ते प्रतिशत के समर्थन में है। रिकवर के कुल मामले 74,91,513 हैं। रिकवर मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 69 लाख (69,21,055) को पार कर गया है।

रिकवर की बढ़ती संख्या के साथ, यह अंतर लगातार बड़ा हो रहा है।

रिकवरी की अधिक संख्या ने राष्ट्रीय रिकवरी दर को 91.54 प्रतिशत तक सुधारने में मदद की है। पिछले 24 घंटों में 58,684 रिकवरी और डिस्चार्ज हुआ है जबकि पुष्टि किए गए नए मामले 46,963 है।

रिकवरी के नए मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में एक दिन में 7,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में 4,000 से अधिक की नई रिकवरी हुई है।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.36.22 AM.jpeg

 

पिछले 24 घंटों में 46,963 नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल अभी भी 7,000 से अधिक मामलों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली में 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.36.19 AM.jpeg

 

पिछले 24 घंटों में 470 लोगों की मौत हुई है। इनमें से लगभग 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

नई मौतों में से 15 प्रतिशत से अधिक मौत महाराष्ट्र (74 मौत) में हुई है।

WhatsApp Image 2020-11-01 at 10.36.20 AM.jpeg

 

***

एमजी/एएम/सीसीएच/डीए

(रिलीज़ आईडी: 1669308) आगंतुक पटल : 10

About the author

pyarauttarakhand5