उत्तराखंड दुनिया देश स्वास्थ्य

1अक्टूबर 2020तक उतराखण्ड में कोरोना संक्रमित 49000, स्वस्थ्य हुए 39278 व मरे 611

विश्व  में  कोरोना पीड़ित- 3.41करोड़ पार  तथा मरे 1019463

भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 63.12लाख पार  व   मरे 98708

1 अक्टूबर 2020
नई दिल्ली  से प्याउ/पसूकाभास

चीन द्वारा प्रसारित वैश्विक महामारी कोरोना  से पूरा विश्व त्रस्त है। 1 अक्टूबर 2020 को विश्व में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या  34197791  है। वहीं मृतकों की संख्या 1019463है।  इस महामारी से उबरे लोगो की संख्या 25453589है। कोरोना महामारी के दंश से संक्रमित हुए पीड़ितों की संख्या की दृष्टि से  भारत 63.12लाख संक्रमितों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका 74.50लाख संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर लम्बे समय से बना हुआ है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरने वालों में अमेरिका में 211778 , ब्राजील 143962     ,मैक्सिको 77646  , पेरू 32463 ,कोलंबिया 25998  ,ईरान 26380  ,रूस 20891  , दक्षिण अफ्रीका 16734, ब्रिटेन 42143  ,इटली 35894  ,फ्रांस 31956 व स्पेन 31791             है।

वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी से पीडितों की संख्या 6312584  तथा   उपचार के बाद 5273201          लोग स्वस्थ हो गये। इस महामारी से 98708 लोग मारे गये।
वहीं 1 अक्टूबर 2020 को  भारत में सक्रिय कोरोना पीड़ितों की संख्या 940705 है।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या की दृष्टि से महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में कुल संक्रमित संख्या 1384446, उपचार से ठीक हुए 1088322 व मरे 36662  । कर्नाटक दूसरे , केरल तीसरे,आंध्र प्रदेश चोथे स्थान पर है। वहीं उप्र  कोरोना संक्रमितों की दृष्टि से पांचवें स्थान पर है। उप्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 399082 है। उप्र में  उपचार से 342415 लोग स्वस्थ्य है तथा मृतकों की संख्या 5784 है।
दिल्ली 11वें स्थान पर है। दिल्ली में मृतकों की संख्या 5361 तथा  21वें स्थान पर काबिज उतराखण्ड में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 49000है। उतराखण्ड में  उपचार से ठीक हुए 39278 लोग तथा मरे 611 लोग। इस प्रकार से उतराखण्ड में सक्रिय कोरोना पीडितों की संख्या 9111है।

भारत में 1 अक्टूबर को कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सभी राज्यों व केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में कोरोना महामारी व इस पर अंकुश लगाने की स्थिति कैेसी है। इसके बारे में भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय द्वारा 01 अक्टूबर 2020को जारी  रेखा चित्र के अनुसार भारत के राज्यों की स्थिति पर एक नजर-

About the author

pyarauttarakhand5