खेल दुनिया देश मनोरंजन

राजस्थान राॅयल के धुआंधार प्रदर्शन से उड़ी मुम्बई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स की नींद

कोरोनाकाल में  भारत में नहीं अपितु खाड़ी देश दुबई, आबू धावी व शारजहां में हो रहे हैं13वें इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले

काश क्रिकेट की तरह भारतीय खेलों का उद्दार कर दौलत व शोहरत की गंगा बहाता कोई मोदी

देवसिंह रावत-

आज 28 सितंबर को विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर भले दुबई में सांयकाल होने वाले रॉयल चेंलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच  आईपीएल के रोचक मुकाबले पर लगी हो। पर दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों दिमाग में 27 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल के 9वें मैच में राजस्थान राॅयल्स की जबरदस्त जीत ही छायी हुई है।  जिस प्रकार से पंजाब द्वारा 20 ओवर में 223 रन के विशाल लक्ष्य की चुनौती राजस्थान को दी थी, उससे सभी क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा था कि इस आईपीएल के अधिकांश मैचों की तरह पहले बलेबाजी करने वाली टीम ही विजय होने का मिथक ही बना रहेगा और राजस्थान भी चेन्नई की तरह  इस विशाल स्कोर को लांधकर विजय श्री वरण करने में असफल रहेगी। परन्तु राजस्थान राॅयल्स के संजू सैमसन (42 गेंदों में 85 रन)व कप्तान स्टीव स्मिथ (27 गेंद में 50 रन)की मजबूत बल्लेबाजी के साथ राहुल तेवतिया (31 गेंदों में 53 रन)के विस्फोटक बल्लेबाजी ने न केवल किंग्स इलेवन के जबडे से जीता हुआ मैच निकाल  कर किंग्स इलेवन पंजाब की आशाओं पर बज्रपात कर दिया। 13वें आईपीएल प्रतियोगिता में राजस्थान राॅयल्स के धमाकेदार प्रदर्शन से इस प्रतियोगिता का खिताब अपनी झोली डालने में आतुर रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस  व धोनी के नेतृत्व वाली   चेन्नई सुपर किंग्स  की भी नींद उड़ गयी है। इस बार इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी दावेदार मुम्बई व चैन्नई को ही माना जा रहा था। परन्तु इस बार राजस्थान के धुआंधार  प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि कहीं राजस्थान इस बार छुपा हुआ रूस्तम न साबित हो।
हालांकि पंजाब के मंझे हुए खिलाड़ी  केएल राहुल और मयंक ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की मजबूत सांझेदारी निभाते हुए अपने खेल कोशल से जो विशाल स्कोर 223 की चुनौती राजस्थान के समक्ष रखी थी। उसको राजस्थान की तिकड़ी ने अपनी तूफानी पारियों से रेत की महल की तरह बिखेर दिया। मयंक अग्रवाल ने (106) व कप्तान लोकेश राहुल (69) रनों की मजबूत पारी खेली थी। हालांकि पंजाब ने मात्र 2 विकेट के दम पर इतना विशाल स्कोर बना दिया। परन्तु राजस्थान की तिकड़ी ने पंजाब के अरमानों पर पानी फेर दिया।

खेल की दुनिया में दौलत व शोहरत के लिए विख्यात भारत के  इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र ने इन दिनों कोरोना काल में भी धूम मचाई हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण आईपीएल के नाम से विश्व विख्यात ‘ इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इन दिनों भारत के हजारों की संख्या में खचाखच भरे क्रिकेट के विशाल खेल स्टेडियमों में न हो कर अरब के खाड़ी देशों (दुबई, आबू धावी व शारजहां) के क्रिकेट स्टेडियमों में बिना दर्शकों के बड़े जोश व खरोश के साथ खेला जा रहा है। कोरोना महामारी से त्रस्त विश्व के क्रिकेट खिलाडियों व क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी बरदान से कम नहीं है। इन खेलों का मजा लोग भले ही स्टेडियम में जा कर जीवंत नहीं ले पा रहे हैं परन्तु वे इसके सीधे प्रसारण के माध्यम से अपने घरों में ले रहे है।

 भारत में नहीं अपितु खाड़ी देश दुबई, आबू धावी व शारजहां में हो रहे हैं13वें इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले

दिनांक      (भारतीय समय)     स्थान                   मुकाबला
19 सितंबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी      मुंबई इंडियंस बनाम   चेन्नई सुपर किंग्स
20 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई           दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
21 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई       सनराइजर्स हैदराबाद बनाम  रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर
22 सितंबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 सितंबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  मुंबई इंडियंस
24 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
25 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     चेन्नई सुपर किंग्स बनाम  दिल्ली कैपिटल्स
26 सितंबर     सायं  7.30 बजे     अबु धाबी     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद
27 सितंबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
28 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     रॉयल चेंलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
29 सितंबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     दिल्ली कैपिटल्स बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद
30 सितंबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम  मुंबई इंडियंस
2 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     चेन्नई सुपर किंग्स बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद
3 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     अबु धाबी     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम  राजस्थान रॉयल्स
3 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
4 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
5 अक्टूबर     सायं  7.30 बजे     दुबई     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
6 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     मुंबई इंडियंस बनाम  राजस्थान रॉयल्स
7 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
8 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     सनराइजर्स हैदराबाद बनाम  किंग्स इलेवन पंजाब
9अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
10 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     अबु धाबी     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम  कोलकाता नाइट राइडर्स
10 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     चेन्नै सुपर किंग्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
11 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
12 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम  कोलकाता नाइट राइडर्स
13 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     सनराइजर्स हैदराबाद बनाम  चेन्नई सुपर किंग्स
14 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     दिल्ली कैपिटल्स बनाम  राजस्थान रॉयल्स
15 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम  किंग्स इलेवन पंजाब
16 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
17 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     दुबई     राजस्थान रॉयल्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
17 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
18 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     अबु धाबी     सनराइजर्स हैदराबाद बनाम  कोलकाता नाइट राइडर्स
18 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     मुंबई इंडियंस बनाम  किंग्स इलेवन पंजाब
19 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     चेन्नै सुपर किंग्स बनाम  राजस्थान रॉयल्स
20 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम  दिल्ली कैपिटल्स
21अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अब धाबी     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
22 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
23 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     शारजाह     चेन्नै सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
24 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     अबु धाबी     कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  दिल्ली कैपिटल्स
24 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     दुबई     किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
25 अक्टूबर     सायं 3.30 बजे     दुबई     रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम  चेन्नै सुपर किंग्स
25 अक्टूबर     सायं 7.30 बजे     अबु धाबी     राजस्थान रॉयल्स बनाम  मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग जिसे आईपीएल के नाम से क्रिकेट जगत में जाना जाता है, वह  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित बीस बीस आवरों की रोचक क्रिकेट प्रतियोगिता है। क्रिकेट का खेल भारत के सभी खेलों में शोहरत व दौलत वाले खेलो में सिरमोर है। इसलिए इसमें  क्रिकेट जगत के अधिकांश धुरंधर खिलाड़ी भाग लेते है।
आईपीएल दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है। सन्2008 में डालमियां की तरह ही भारतीय क्रिकेट को धरती से आकाश तक पंहुचाने वाले ललित मोदी ने बीसीसीआई को टी20 के जैसा ही एक लीग बना कर विश्व क्रिकेट को एक ऐसा सौगात दी जिसने क्रिकेट खिलाडियों की दुनिया ही बदल दी। हालांकि ललित मोदी विवादों में घिरने के बाद भारत से भले ही भाग गये परन्तु क्रिकेट को उन्होने आज जिस मुकाम पर पंहुचा दिया है उससे भारतीय क्रिकेट खिलाडियों के साथ विश्व भर के क्रिकेट खिलाडियों की पहली पसंद आईपीएल बन गयी है। आज क्रिकेट के खिलाडियों को लाखों नहीं करोड़ों रूपये की बोली लगती है। जहां भारतीय टीम में केवल डेढ़ दर्जन खिलाडियों के ही दिन सुधरते थे। परन्तु आईपीएल के कारण सेकडों खिलाडियों को यहां अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।  इसे देखकर भारतीय खेलों के खिलाडियों के दिल में एक ही सवाल बार बार उठता कि काश कोई मोदी आता और वह भारतीय खेलों का भी क्रिकेट की तरह उद्दार कर देता। नहीं तो भारत में उचित संरक्षण न मिलने के कारण प्रतिभावान खिलाडियों को अभावों में जीवन यापन करने के लिए अभिशापित होना पड़ता। जिस प्रकार से आज क्रिकेट के खिलाडियों के पास अनैक अवसर के साथ दौलत व शोहरत है,अगर ऐसे ही दिन भारतीय खेलों के खिलाडियों के भी आते तो भारत विश्व खेलों में अमेरिका, रूस, चीन आदि देशों की तरह अपना तिरंगा अवश्य लहराता।

About the author

pyarauttarakhand5