दुनिया देश स्वास्थ्य

42.08लाख कोरोना संक्रमितों के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर भारत , करीब 5 करोड़ लोगों की कोरोना जांच

विश्व  में  कोरोना पीड़ित- 2.73करोड़ पार  तथा मरे 893173

 
 07 सितम्बर 2020तक भारत में कोरोना महामारी से  मरे 71711
 

07 सितम्बर 2020
नई दिल्ली  से प्याउ

चीन द्वारा प्रसारित वैश्विक महामारी कोरोना  से पूरा विश्व त्रस्त है। कोरोना महामारी के दंश से संक्रमित हुए पीड़ितों की संख्या की दृष्टि से  भारत 42 लाख संक्रमितों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर हो गया है। अमेरिका 64.60लाख संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर लम्बे समय से बना हुआ है। 7सितम्बर 2020 को कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या  27303371  है। वहीं मृतकों की संख्या 893173है। तथा इस महामारी से उबरे लोगो की संख्या 19376575है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक मरने वालों में अमेरिका में 193253   , ब्राजील 126686 ,मैक्सिको 67558 , पेरू 29838 ,कोलंबिया 21412 ,ईरान 22293 ,रूस 17871  , दक्षिण अफ्रीका 14889, ब्रिटेन 41551     ,इटली 35541 ,फ्रांस 30724    व स्पेन 29418   है।
वहीं दूसरी तरफ भारत में कोरोना महामारी से पीडितों की संख्या 4208645 तथा    उपचार के बाद 3250429     लोग स्वस्थ हो गये। इस महामारी से 71711  लोग मारे गये। भारत में कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए देश की सरकारें क्या क्या कदम उठा रही है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कोरोना पीड़ितों की जांच में तेजी बढ़ा दी है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने  आज तक 4,95,51,507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना महामारी से पीड़ितों की संख्या विश्व में 2.73करोड़ को पार कर गयी है। पर इस पर अंकुश लगाने के लिए टीका बनाने में संसार भर के कई देशों में दिन रात अनुंसंधान चल रहा है। इसी दिशा में जहंा कोरोना की दवाई बनाने का एक माह पूर्व ही दावा भारत की आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने के लिए विख्यात पतंजलि संस्थान ने बनायी।परन्तु भारत सरकार ने इसका ऐसा प्रचार नहीं किया जैसे रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना महामारी का टीका बनाने पर किया। कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए दवाई व टीका पर पूरा विश्व नजरें गढ़ाये हुए हैे। पर लगता है दवाई कोई भी बना ले परन्तु इसकी मान्यता पश्चिमी देशों के निर्माताओं को ही मिलेगी। क्योंकि पूरे तंत्र पर एकक्षत्र अंकुश पश्चिमी देशों का ही है।
भारत मे सभी राज्यों व केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में कोरोना महामारी व इस पर अंकुश लगाने की स्थिति कैेसी है। इसके बारे में भारत सरकार की पत्र सूचना कार्यालय द्वारा 07 सितम्बर 2020को जारी साभार तस्वीर के अनुसार भारत के राज्यों की स्थिति पर एक नजर

About the author

pyarauttarakhand5