देश

30 लाख 10 हजार 806 लोगों को खाद्य सामग्री एवं भोजन उपलब्ध करवाया

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक
नई दिल्ली, 16 अप्रैल। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के दौरान कोई भी जरूरतमंद या गरीब परिवार भोजन से वंचित ना रहे इसी उद्देश्य के साथ प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में #feedtheneedy कार्यक्रम के अंतर्गत लाखों लोगों को भोजन व राशन का सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9625799844 जारी किया गया है जहां पर जरूरतमंद लोग भोजन की समस्या को लेकर कॉल या मैसेज के जरिए सूचित कर सकते हैं। आज प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया वह उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर उनका धन्यवाद।
#feedtheneedy कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में 100 से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रसोई बनाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को भोजन किया जा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर व हर जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। इसी प्रकार लाखों लोगों को सैनिटाइजर, फेसमास्क, ग्लव्स और साबुन इत्यादि चीजें बांटी जा रही हैं। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं।
#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 30 लाख 10 हजार 806 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 15 अप्रैल को 1 लाख 88 हजार 653 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 22 हजार 167 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 10 हजार 815 लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 37 हजार 826 लोग, केशवपुरम के 4 लाख 67 हजार 537, नजफगढ़ के 1 लाख 87 हजार 736, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 49 हजार 417, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 37 हजार 659, दक्षिणी दिल्ली के 1 लाख 85 हजार 923, महरौली के 2 लाख 87 हजार 724, मयूर विहार के 1 लाख 21 हजार 337, शाहदरा के 50 हजार 576, नवीन शाहदरा के 1 लाख 48 हजार 654, उत्तर पूर्वी के 3 लाख 47 हजार 645, नई दिल्ली के 1 लाख 79 हजार 411, करोल बाग के 2 लाख 57 हजार 954, चांदनी चौक के 2 लाख 51 हजार 407 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

About the author

pyarauttarakhand5