देश

कल भारत बंद को 30 अप्रैल तक बढायेंगे या आंशिक खोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी?

14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे, राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

13 अप्रैल 2020, नई दिल्ली से पसूकाभास

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा है, ‘प्रधानमंत्री @narendramodi 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’

उल्लेखनीय है की कोरोना महामारी से भारत की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आहुत 21 दिवसीय भारत बंद का अंतिम दिन है। पूरे देश की नजरे प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर लगी हुई है। 138 करोड़ जनसंख्या वाले भारत में ही नहीं अपितु यह विश्व का सबसे बडा अभूतपूर्व बंद रहा। सड़क परिवहन, वायु सेवा व रेल सहित तमाम प्रकार की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व राजनैतिक गतिविधियां बंद है। करोड़ों लोग अपने घरों में बंद है। इसलिए पूरा देश बेसब्री से प्रधानमंत्री के इस संबोधन का इंतजार कर रहा है कि प्रधानमंत्री देश के अधिकांश राज्यों की मुख्यमंट्रियों की 30 अप्रैल 2020 तक इस बंद को जारी रखने की मांग  को स्वीकार करते हैं या इसमें कुछ ढील देते है। लोग अटकले लगा रहे हैं कि कहीं यह बंद 30 अप्रैल तक जारी न रहे। देश में करोड़ों मजदूर, मेहनतकश व गरीब तबका बेहद परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इस पूर्ण बंद का गंभीर असर पड़ रहा है। इस लिए मांग की जा रही है कि किसान, मजदूर , कल कारखाने, चिकित्सालय आदि कई क्षेत्रों में इसे सावधानी बरतते हुए आंशिक खोल सकते है। सरकार के सामने बडी परेशानी यह है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को संभाले या कोरोना से बचाये। 13 अप्रैल को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या  9152हो गयी है और 308 लोग मारे गये। वहीं विश्व में 18.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारीसे पीड़ित है।  सवा लाख लोग मारे गये है।

 

About the author

pyarauttarakhand5