उत्तराखंड देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा चटा सकती है केजरीवाल को धूल- जगदीश ममगाई

  1.  देवसिंह रावत

दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश  ने दावा किया है कि अगर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में मजबूती से  चुनाव लड़े तो  केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में धूल चटा सकती है।

महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी सत्ता से बेदखल हुई भारतीय जनता पार्टी के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी कि अगर वह दिल्ली जैसे  प्रतिष्ठित  राज्य सत्ता में 2 दशकों से भी अधिक समय से चल रहा भाजपा का वनवास समाप्त कर ले।

24 दिसंबर को जैसे ही मैं राष्ट्रीय धरना स्थल जंतर मंतर से देश को  अंग्रेजी व इंडिया की गुलामी से मुक्त करने के अपने 81 महीने से चल रहे भारतीय भाषा आंदोलन के सत्याग्रह के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय तक की प्रतिदिन कार्य दिवस की पदयात्रा के लिए आगे बढ़ रहा था, तभी मेरी यकायक मुलाकात भाजपा की वरिष्ठ नेता जगदीश ममगाईं व पत्रकार चौहान से हुई  हुई। इस संक्षिप्त मुलाकात में दिल्ली में भाजपा के सबसे ईमानदार, प्रखर व जुझारू नेता जगदीश ममगाई ने आगामी  दिल्ली विधानसभा चुनाव पर एक  त्वरित टिप्पणी करते हुए कहा कि

भले ही आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाशिए पर रहेगी परंतु अरविंद केजरीवाल को गत विधानसभा चुनाव की तरह इस बार चुनाव जीतना बहुत कठिन होगा।
दिल्ली में एकीकृत दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगाईं की गिनती दिल्ली के उन चंद नेताओं में होती हैं जो दिल्ली की राजनीति के गणित के मर्मज्ञ  हैं , वे भ्रष्टाचार से भरी आज की राजनीति में हुए चंद ऐसे राजनेताओं में है जिनके दामन सत्तासीन होने के बाद भी बेदाग हैं। गुटबाजी और चापलूसी से सदा दूर रहने वाले जगदीश मंगाई भारतीय जनता पार्टी के उन चंद नेताओं में हैं, जो विद्यार्थी परिषद से लेकर पूरा जीवन संघ के आदर्शों के प्रति समर्पित रहे ।अपनी साफगोई और सिद्धांतों के  कारण जगदीश ममगाई गुटबाज नेताओं के सदा निशाने पर रहे। इसी कारण उनको कुछ समय पार्टी से भी दूर रहना पड़ा और दिल्ली में उन्होंने नया विकल्प तैयार कर दिया था। पर संघनिष्ट होने के कारण वे बाद में भारतीय जनता पार्टी में लौट आए। दिल्ली में उनकी गिनती जानकार, संघर्षशील,  ईमानदार व वरिष्ठ नेताओं में होने के कारण कई बार उनका नाम दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेतृत्व के  लिए भी उछला। दिल्ली के उपेक्षित और बहुसंख्यक उत्तराखंड समाज से जुड़े रहने के कारण दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेतृत्व से वंचित रहे। अगर समय पर उनकी सेवाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी लेती तो दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व अपने सिद्धांतों के अनुरूप अलग दिखता और मजबूत जनाधार  बढ़ता।

आने वाले समय में केजरीवाल जो  एक के बाद अनेक मुक्त  सौगात दिल्ली की जनता को दे  रहे हैं, उनकी सरकार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी कैसे सत्ता से बेदखल करेगी यह तो समय ही बताएगा!
पर इतना साफ है कि अगर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय जगदीश ममगाई जैसे जुझारू व अनुभवी नेता का साथ लें तो  केजरीवाल को दिल्ली की राजनीति से बेदखल किया जा करता है ।दिल्ली की राजनीति की जितनी समझ और केजरीवाल की तिकड़मो  का जितनी मजबूत काट जगदीश ममगाईं जैसे नेता के पास है,  उतना भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के किसी नेता के पास नहीं है।

About the author

pyarauttarakhand5