देश

अनधिकृत कालोनियों में रह रहे सभी लोगों को सीवर, पक्की नाली, पीने का स्वच्छ पानी, स्कूल, अस्पताल और कूड़ा घर की सुविधाएँ दी जाएंगी-मनोज तिवारी

जो अब तक नामुमकिन था वह अब मुमकिन है इसलिए पूरी दिल्ली कह रही है मोदी है तो मुमकिन है-मनोज तिवारी
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर।  दिल्ली वालों को दीपावली का सबसे बड़ा उपहार देते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में रह रहे 40 लाख से अधिक लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय पिछले सप्ताह लिया। इस निर्णय के बाद से ही दिल्ली के अनधिकृत कालोनियों में उत्साह का माहौल है, लोग खुशियां मना रहे हैं और अपने प्रधानमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की 1797 अनधिकृत कालोनियों में जाकर 200 दीपक जलाकर स्थानीय लोगों के साथ खुशियां मनाईं। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कल रात्रि गली नंबर 5, संगम विहार वजीराबाद की अनधिकृत कालोनी में स्थानीय लोगों के साथ दीवाली मनाई।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 23 अक्टूबर, 2019 के ऐतिहासिक निर्णय के बाद से ही दिल्ली की 1797 अनधिकृत कालोनियों में उत्सव का माहौल है। ऐसा उत्सव तब हुआ था जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध कर के अपनी अर्धांगिनी माता सीता सहित अयोध्या लौटे थे। लोगों ने उस समय से ही दिवाली मनानी शुरू की थी। वैसे ही दिवाली का इंतजार दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में नारकीय यातना झेल रहे 40 लाख से अधिक लोगों को वर्षों से था। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज वो हुआ है जो पहले नामुमकिन लगता था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से हर ओर एक ही नारा है मोदी है तो मुमकिन है। कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 व 35-ए को खत्म करना सभी को नामुमकिन लगता था। भारत का मान विश्व में सबसे ऊपर हो यह भी सबको नामुमकिन लगता था, लेकिन आज देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है।
श्री तिवारी ने कहा कि देश को सही दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। अनधिकृत कालोनियों में रह रहे सभी लोगों को सीवर, पक्की नाली, पीने का स्वच्छ पानी, स्कूल, अस्पताल और कूड़ा घर जैसी सुविधायें दी जायेंगी। जल्द ही अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोगों को अपने घर का मालिकाना हक मिल जाएगा। भाजपा ने जो कहा वो किया है क्योंकि हम करने में विश्वास करते हैं बोलने में नहीं। दिल्ली की सत्ता में बैठी अरविंद केजरीवाल सरकार बोलने में विश्वास रखती है, लेकिन बीते 56 महीनों में उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया। जनता ऐसी जनविरोधी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उचित जवाब जरूर देगी।

About the author

pyarauttarakhand5