उत्तर प्रदेश दुनिया

भगवान कृष्ण के बताए रास्ते से ही होगा मनुष्य और भारत सहित विश्व का कल्याण

#भगवान_कृष्ण के बताए रास्ते से ही होगा #मनुष्य सहित #विश्व का कल्याण

मात्र #गांधी,गांधी कहने से इस देश या जीवन आगे नहीं बढ़ेगा। #भारत सहित सृष्टि की समग्रता के उत्थान के लिए भगवान श्री कृष्ण की गीता का अमृत पान करना जरूरी है ।जो अमृत पान गांधी सहित करोड़ों करोड़ों लोगों ने करके अपना जीवन धन्य किया।
हमें आगे बढ़ने के लिए वर्तमान समस्याओं का समाधान करना होगा ।
हां गांधी सहित सभी महान आत्माओं को हमें सम्मान देना चाहिए ।उनके सत्कर्म व सदविचार को लेना चाहिए। हां कुछ अगर गलत विचार व गलत आदतें हो उससे अनुसरण नहीं करना चाहिए ।हमें वर्तमान परिस्थितियों का समाधान भी वर्तमान तरीके सही करना चाहिए लोकहित जनहित और न्याय के अनुसार ही काम करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि अंध समर्थन और अन्य विरोध दोनों ही आत्मघाती होते हैं।

इस सृष्टि का सर्वोच्च जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति का अमृतपान करने वाले जानते हैं कि भगवान कृष्ण की बताएं, निष्काम कर्म योग , सबके कल्याण में रत रहने के साथ अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक संघर्ष करना ही प्रत्येक प्राणी के जीवन का सर्वोच्च पथ है।

About the author

pyarauttarakhand5