देश

कलराज मिश्र को हिमाचल व देवव्रत को गुजरात को बनाया गया राज्यपाल

कई वरिष्ठ भाजपा नेता महामहिम के पद पर आसीन होने की आश लगाये हुए हैं
नई दिल्ली(प्याउ)। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद ने आज 15 जुलाई को भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल व आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया। इनकी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से ही प्रभावी होगी।
उल्लेखनीय है मोदी सरकार के प्रथम कार्यकाल में कबीना मंत्री रहे कलराज मिश्र भाजपा के वरिष्ठ नेता है। मोदी राज में बुजुर्ग नेताओं के लिए मोदी द्वारा घोषित उम्र की लक्ष्मण रेखा के तहत सक्रिय राजनीति से एक प्रकार से सन्यास दिया गया। इसी के तहत 75 साल से उपर के भाजपा नेताओं पर मोदी राज में गाज गिरी। इसकी गाज लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर मुरली मनोहर जोशी सहित दर्जनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गिरी। बिना उफ किये भाजपा में मोदी ने जिस प्रकार से एक प्रकार के कामराज दाव से अपनी वर्तमान व भविष्य की राह आसान कर दी। इस राह में उप्र के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कलराज मिश्र भी लक्ष्मण रेखा के दायरे में आने के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी नहीं बने। मोदी सरकार ने उनके भाजपा के उत्थान के लिए दशकों तक के योगदान को देखते हुए मोदी सरकार ने उन्हे राज्यपाल का पद पर आसीन करके सम्मानित किया । वेसे इसी लक्ष्मण रेखा के दायरे में आने पर उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी सहित दर्जनों भाजपा ऐसे ही महामहिम के पद पर आसीन होने की आश लगाये हुए है।
वहीं हिमाचल में पदासीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत का तबादला कर उन्हे गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया  गया। अभी तक गुजरात के राज्यपाल के पद पर ओम प्रकाश कोहली आसीन थे। 2014 में राज्यपाल के पद पर आसीन हुए दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश कोहली का कार्यकाल पूरा होने पर उनके स्थान पर हिमाचल के राज्यपाल के पद पर आसीन आचार्य देवव्रत को नियुक्त किया  गया।

About the author

pyarauttarakhand5