देश

गो सेवा के नाम पर 260 करोड़ की गोचर भूमि हडपने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री से लगायी गुहार

गोचर भूमि बचाओं संघर्ष समिति ने जंतर मंतर पर धरना देकर राजस्थान के सरदार शहर में 260 करोड़ की गोचर भूमि मुक्त कराने की मांग

 

नई दिल्ली(प्याउ)। अभी तक आपने भू माफियाओं को जमीन हड़पने की खबरें सुनी होगी। परन्तु गो सेवा के नाम पर गो की भूमि हडपने वाली  संस्था के खिलाफ एक ऐसा मामला प्रकाश में आया तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ। 8 जुलाई को देश की संसद की चैखट जंतर मंतर पर एक ऐसा धरना का लगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार लगायी गयी कि  राजस्थान के जिला चूरू के सरदार शहर नामक कस्बे की 260 करोड़ रूपये मूल्य की बेशकीमती  गोचर भूमि को हड़पने वाली गो सेवा के नाम पर समर्पित श्री गौशाला  समिति सरदार शहर ए श्री सरदार शहर गौशाला समिति ट्रस्ट  कलकता के शिकंजे से मुक्त कराई जाय।
इस धरने में बडी संख्या में गो भक्त साधु संत भी सम्मलित हुए। इस धरना प्रदर्शन का आयोजन गोचर भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने किया। वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी जी महाराज (निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार) के संरक्षण में संचालित इस धरने में सम्मलित होने वालों में बालयोगेश्वर महाराज संस्थापक विश्व धर्मागम योगाश्रम नई दिल्ली, शक्ति पूंज फाउण्डेशन की माॅ प्रभा किरण, युनाईटेड हिंदू फ्रंट, अखिल भारत हिंदू महासभा, आदि प्र्रमुख थे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शक्ति पूंज फाउण्डेशन की माॅ प्रभा किरण ने कहा कि राजस्थान में गोचर भूमि में करोड़ों का घोटाला ….. एक और हम गौ रक्षा की बात करते हैं गाय को मां का दर्जा देते हैं दूसरी ओर हर कूड़े के ढेर पर गाय नजर आती है क्या यही है हमारा नगर निगम द्वारा ऐसी व्यवस्था नहीं की जा सकती है कि जहां पर गायों को छोड़ा जा सके गायों को चलने के लिए कोई स्थान नहीं है बल्कि उनके चारागाह को भी भू माफिया बेचा जा रहा है….।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को ज्ञापन दे कर गोमाता की रक्षार्थ, गो सेवा के नाम पर गोचरण भूमि को हडपने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की पुरजोर मांग की।

About the author

pyarauttarakhand5