खेल दुनिया देश

क्या ICC के विरोध के बावजूद धोनी को ‘बलिदान बैज’ वाले दस्ताने के साथ उतरना चाहिए या नहीं ?

आज रविवार को दोपहर 3 बजे इंग्लैंड के ओवल में होने वाले भारत और ऑस्ट्रलिया के मुकाबले पर पुरे दुनिया की नजर लगी है क्योंकी दोनों ही टीम इस वर्ल्ड कप की तगड़ी दावेदार है। जहाँ पूरी दुनिया बस इसको एक मैच के रूप में ले रहा वही पूरा भारत इसको अपने स्वाभिमान का सवाल बना चूका है इसकी वजह है भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पिछले मुकाबले में धोनी के दस्तानो ने पुरे भारत में एक देशभक्ति का भाव जगा दिया है। इसमें ICC के फैसले ने और उलझा दिया है क्योंकि आईसीसी ने धोनी और बीसीसीआई के अनुरोध को ठुकरा दिया है और कहा है धोनी अगले मुकाबले यानी आज के मुकाबले के दिन से ही वो बलिदान बैच वाला ग्लब्ज़ नहीं पहन सकते।

अब पुरे देश की नज़र धोनी पर लगी है क्या वे आईसीसी का फैसला मानते है या नहीं इसमें भारत के लोगो में एक मत से धोनी से अनुरोध हो रहा है की वो उसी ग्लब्ज़ के साथ मैदान में उतरे। जिसके फलस्वरूप आईसीसी उनको अगले कुछ मैच के लिए बैन लगा सकती है जो भारत के लिए ही नुकशान देह होगा। इसलिए देश में एक और मत सामने आ रहा है की धोनी भले उस ग्लब्ज़ के साथ न उतरे लेकिन आज धोनी ऐसी पारी खेले की वो भारत के पिछले २०१५ वर्ल्ड कप के सपने को चूर चूर कराने वाली ऑस्ट्रेलिया को हरा कर हिसाब चुकता कर धोनी इस जीत को भारत के सैनिको को समर्पित करे जो एक अच्छा जबाब हो सकता है आईसीसी को। आज पुरे देश की धोनी से एक बड़ी और शानदार पारी की अपेक्षा है। देखते है धोनी आज क्या करते है। देखना न भूले आज होने वाले इस मुकाबले को।

About the author

pyarauttarakhand5