उत्तर प्रदेश देश

बद्रीनाथ से पदयात्रा करते हुए संसद की चौखट जंतर मंतर दिल्ली में पहुंचे सद्भावना यात्री तुलसीराम मौर्य

बदरीनाथ धाम से प्रारम्भ की गयी समाजसेवी तुलसी राम मोर्य की देश के कल्याण के लिए

6वीं सदभावना यात्रा दिल्ली पंहुचने पर हार्दिक स्वागत

14 मई 2019 को बदरीनाथ धाम से प्रारम्भ हुई सदभावना यात्रा 28 मई 2019 को सांयकाल 7 बजे संसद की चौखट जंतर मंतर दिल्ली में पहुंची पंहुची। सद्भावना यात्री तुलसीराम मौर्य के दिल्ली सीमा में आगमन पर प्रदीप कुमार भी सदभावना यात्रा में सम्मलित हुए।
पर सदभावना यात्रा के समापन राष्ट्रीय धरना स्थल जंतर मंतर पर पहुंचने पर भारतीय भाषा आंदोलन के प्रमुख देवसिंह रावत , राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली प्रदेश के महासचिव मनमोहन शाह, भाजपा नेता मोहन जोशी, रामजी शुक्ला, मुरार कण्डारी,
उमाशंकर प्रसाद ,अमृतराज ,दयाल सिंह बिष्ट ,प्रताप रावत  व मनु कुमार त किया।
भगवान बदरीनाथ धाम से राष्ट्रीय धरना स्थल जंतर मंतर तक सदभावना यात्रा करने वाले कर्मयोगी तुलसी राम मौर्य का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर सद्भावना यात्री तुलसी राम मौर्य ने सभी सज्जनों को भगवान बद्रीनाथ का प्रसाद देते हुए भगवान बद्रीनाथ की जय के गगनभेदी नारों से राष्ट्रीय धरना स्थल गुंजायमान कर दिया।

About the author

pyarauttarakhand5