देश

चौथे चरण में 72 लोकसभा सीटों के लिए हुआ 63.76 प्रतिशत मतदान, बंगाल में झटपें, मतदान मशीन ले भागे

12 करोड 79 मतदाता कर रहे है 943 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

प्यारा उतराखण्ड डाट काम

17वीं लोकसभा गठन के लिए हो रहे चुनाव के तहत आज 29 अप्रैल को चौथे चरण में 72 लोकसभा सीटों पर सांय छह बजे तक 63.76 प्रतिशत हुआ। चौथे चरण के मतदान के बाद उडिशा व महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव हो गया। 29 अप्रैल को हुए चौथे चरण के मतदान में  ओडिशा-64.97, महाराष्ट्र 55.86, राजस्थान-67.97, बंगाल-76.72, उप्र 58.86, झारखण्ड 64.38,  बिहार 59.02,  मप्र 73.61 व   उप्र 58,86 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कुलगांव जनपद में 9. 79 प्रतिशत मतदान हुआ।
उल्लेखनीय है कि चौथे चरण में 12 करोड़ 79 लाख मतदाता  943 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला किया। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान-उत्तरप्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश-ओडिशा की 6-6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में मतदान हुआ। जिन 71 सीटों पर मतदान हुआ, 2014 में उनमें से मोदी नेतृत्व वाले राजग ने 56 और कांग्रेस ने सिर्फ 2 जीती थीं।
आसनसोल संसदीय सीट पर तृणमूल कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा बाबुल सुप्रियो की कार का शीशा तोडा । कई मतदान केन्द्रों पर झडपें। पुलिस ने उपद्रवियों पर किया लाठी चार्ज। सुप्रियो ने बंगाल में तृणमूल कार्यकत्र्ताओं पर जबरन मतदान कराने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की। 2014 के चुनाव में 37 प्रतिशत तृणमूल 31 प्रतिशत रहा। बंगाल में वीरभूमि की एक मतदान केन्द्र से अराजक तत्व मतदान मशीन लेकर भागा। वहीं कई मतदान केन्द्रों पर मतदान मशीनों में आयी खराबी से मतदान में हो रहा है व्यवधान।

इन 71 सीटों पर जिन प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होना है या जहां सबसे चर्चित मुकाबला हो रहा है, उनमें बंगाल की आसानसोल जहां भाजपा के बाबुल सुप्रियो व तृणमूल की अभिनेत्री मुनमुन सेन, बिहार की बेगूसराय से भाजपा के गिरिराज सिंह व भाकपा के कन्हैया, बिहार में मुंगेर संसदीय सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप से चुनावी दंगल में है, नीलम सिंह का मुकाबला मुख्यमंत्री के करीबी ललन सिंह के साथ होगा। मुंगेर में बाहुबली अनंत सिंह का भारी दबदबा है। वहीं ललन सिंह जो राजीव रंजन के नाम से दस्तावेजों में जाने जाते है, वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत करीबी होने के कारण इस सीट पर नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी है।

वहीं जोधपुर संसदीय सीट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे बैभव गहलोत का मुकाबला भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत के बीच होगा। बाडमेर में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे को कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनावी दंगल में है।
उप्र उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज व कांग्रेस की अन्नु टंडन, उप्र की कन्नौज से डिंपल यादव, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटेे नकुलनाथ , उत्तर-मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन व कांग्रेस की प्रिया दत्त,  मध्यप्रदेश के जबलपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व  कांग्रेस के विवेक तन्खा, ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट भाजपा के बैजयंत पांडा का बीजद के उड़िया अभिनेता अनुभव मोहंती के बीच मुकाबला होगा। महाराष्ट्र में मिलिंद देवडा, उर्मिला व संजय निरूपम आदि भी चुनावी दंगल में है।

About the author

pyarauttarakhand5