उत्तराखंड

अल्मोडा संसदीय सीट पर कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का पलडा भारी देखकर यशपाल आर्य को उतार सकती है भाजपा

अल्मोडा संसदीय सीट पर हरी प्रकाश आर्य ने ठोकी अल्मोडा पिथौरागढ से सांसद की दावेदारी
नई दिल्ली(प्याउ)। भले ही अल्मोडा पिथौरागढ लोकसभा क्षेत्र (आरक्षित)से कांग्रेस के प्रबल दावेदार सांसद प्रदीप टम्टा को निर्विवाद रूप से सबसे दमदार प्रत्याशी माना जा रहा है। परन्तु इसके बाबजूद कांग्रेस में इस संसदीय सीट पर एक दर्जन से अधिक दावेदारों का नाम जोरों से चर्चाओं में है।
वहीं भाजपा में केवल चंद ही दावेदारों का नाम चर्चा में है। उतराखण्ड की राजनीति के मर्मज्ञ महेश चंद्रा के अनुसार इस प्रतिष्ठित सीट पर कांग्रेस की जीत की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए एक दर्जन से अधिक दावेदारों का नाम चर्चाओं में है। इनमें प्रदीप टम्टा के अलावा तेजतरार नेत्री गीता ठाकुर, आशा टम्टा, नारायन राम आर्य, सज्जन लाल टम्टा, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, हरीश चंद्र आर्य, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चन्नर राम, किशोरी लाल, हरी प्रकाश आर्य, उद्यमी टम्टा, राम प्रसाद टम्टा, रंजीत दास, बाराकोटी आदि। हालांकि ऐसी धारणा है कि कांग्रेस के सबसे दमदार प्रत्याशी प्रदीप टम्टा राज्यसभा के सांसद है। इसलिए शायद ही उनको कांग्रेस, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनायेगी। लोगों का तर्क है कि राज्यसभा में कांग्रेस के सांसदों की संख्या कम न हो, इसलिए प्रदीप टम्टा को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी कांग्रेस शायद ही बनायेगी। इसी आश से कांग्रेस में दावेदारों की भरमार लगी है।
परन्तु कांग्रेसी राजनीति के मर्मज्ञों का साफ मानना है कि इस समय कांग्रेस को लोकसभा के लिए मजबूत दावेदारों की जरूरत है। सरकार भी लोकसभा में विजयी सांसदों की संख्या के आधार पर बनेगी। कांग्रेस राज्यसभा में एक सांसद खोने की आशंका से लोकसभा की एक सीट नहीं गंवानी चाहती। इसलिए यह तय माना जा रहा है कि प्रदीप टम्टा जैसे दमदार प्रत्याशी  को ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतारेगी।

 

वहीं भाजपा में वर्तमान सांसद अजय टम्टा जो मोदी सरकार में राज्यमंत्री के पद पर भी आसीन है। परन्तु वे जनता में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। उनको विश्वास है कि मोदी का करिश्मा उनकी नौका लोकसभा चुनाव में फिर से पार लगा देगी। वर्तमान सांसद सत्तारूढ भाजपा का ही होने के कारण इस सीट पर भाजपाई दावेदारी ना के बराबर है। केवल उतराखण्ड सरकार की वर्तमान मंत्री रेखा आर्य ही यहां पर अपनी दावेदारी कर रही है। पर राजनैतिक विशेषज्ञों को आशंका यह भी है कहीं भाजपा नेतृत्व अजय टम्टा की कमजोर स्थिति को भांप कर त्रिवेन्द्र सरकार के कबीना मंत्री यशपाल आर्य (जो नैनीताल संसदीय सीट से दावेदारी जता रहे है) को अल्मोडा संसदीय सीट पर उतारा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मुकाबला काफी रोचक होगा। हालांकि कांग्रेसी ही नहीं भाजपाई भी यशपाल आर्य को बाहरी बता कर विरोध कर सकते है।

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अल्मोडा पिथौरागढ संसदीय सीट पर कांग्रेस के समर्पित कार्यकत्र्ता व युवा समाजसेवी हरीश प्रकाश आर्य ने अल्मोडा ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। अल्मोडा जनपद के सल्ट क्षेत्र के निवासी हरीश प्रकाश आर्य ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व सह सचिव हरिपाल रावत के अलावा समाजसेवी केसी पाण्डे से भी मुलाकात कर अपनी दावेदारी के लिए आशीर्वाद मांगा।

About the author

pyarauttarakhand5